Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर-बिलासपुर-सरगुजा संभाग में आज से हल्की बारिश के आसार, 24 घंटे में भोपालपटनम में सबसे ज्यादा बारिश
    छत्तीसगढ़

    रायपुर-बिलासपुर-सरगुजा संभाग में आज से हल्की बारिश के आसार, 24 घंटे में भोपालपटनम में सबसे ज्यादा बारिश

    By June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर-बिलासपुर-सरगुजा संभाग में आज से हल्की बारिश के आसार, 24 घंटे में भोपालपटनम में सबसे ज्यादा बारिश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में 26 जून से मानसून की गतिविधियां बढ़ने और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में हल्की बारिश के आसार हैं।

    प्रदेश में मानसून पूरी तरह से छाया हुआ है, लेकिन सोमवार को रायपुर और आसपास के जिलों में मौसम ड्राई रहा। इसकी वजह से बारिश नहीं हुई। हालांकि आज सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

    आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने और भारी बारिश होने की संभावना है। एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है। यह मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है जो कि दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है।

    सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 35.6, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर और जगदलपुर में 33.4, दुर्ग में 35.02 और राजनांदगांव में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

    बारिश का यलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 26 जून को मौसम विभाग ने पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 27 जून को गरियाबंद, धमतरी, रायगढ़, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपालपटनम में 150 मिलीमीटर, अहिवारा में 60 मिलीमीटर, खैरागढ़ में 40 मिलीमीटर, राजिम, डोंगरगढ़ ,बेलतरा में 30 मिलीमीटर, पलारी, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, पेंड्रा, खरोरा में 20 मिलीमीटर, महासमुंद, बसना, सरायपाली और रायगढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

    March 13, 2026

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026

    शिक्षा में बड़ा निवेश, नए स्कूल, डिजिटल पढ़ाई

    March 13, 2026

    रेशम से माटीकला तक : ग्रामोद्योग बजट से लाखों ग्रामीणों को रोजगार का संबल

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.