Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»क्रिकेट जगत में झटका! ICC ने USA क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित
    खेल

    क्रिकेट जगत में झटका! ICC ने USA क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित

    AdminBy AdminSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिकेट जगत में झटका! ICC ने USA क्रिकेट बोर्ड को किया निलंबित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है. इस फैसले ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) क्रिकेट में प्रशासनीय रूप से बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. मंगलवार को ICC की वर्चुअल बोर्ड मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है. बोर्ड के सस्पेंड होने के बावजूद यूएसए क्रिकेट टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगी, जो अगले साल भारत और श्रीलंका में खेला जाना है.

    ICC के पास अमेरिकी क्रिकेट से जुड़ी कई शिकायतें आ रही थीं. यह मुद्दा तब चर्चा में आया जब पिछले साल श्रीलंका में हुई वार्षिक कॉन्फ्रेंस में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को नोटिस भेजा था. वहीं इस साल वार्षिक कॉन्फ्रेंस सिंगापुर में हुई, जिसमें यूएसए क्रिकेट को व्यवस्थित ढांचा तैयार करने के लिए 3 महीने का समय दिया गया था. कई हफ्तों से ICC लगातार यूएसए क्रिकेट बोर्ड और उसके चेयरमैन वेणु पिसिके को चेतावनी दी गई थी कि पारदर्शी शासन लाने के लिए निष्पक्ष प्रक्रियाएं लागू की जाएं.

    यूएसए क्रिकेट बोर्ड में चुनाव से ठीक पहले बोर्ड के अंदर उम्मीदवारों के अनुचित चयन और कुछ विशेष व्यक्तियों की जरूरतों अनुसार प्रक्रिया में हेर फेर करने के मामले सामने आते रहे. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक यूएसए क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन वेणु पिसिके ने बताया कि सस्पेंशन के संबंध में अभी तक आईसीसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है.

    इस सस्पेंशन का लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स 2028 में क्रिकेट खेले जाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बताते चलें कि मेजबान होने के चलते, यूएसए क्रिकेट टीम उन 6 टीमों में से एक हो सकती है, जो 2028 ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी.

    यहां तक कि यूएसए ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (USOPC) ने भी यूएसए क्रिकेट बोर्ड में बदलावों का समर्थन किया था. इस मामले पर ICC और USOPC एकमत हैं, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी बोर्ड वेणु पिसिके अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं. यह भी माना जा रहा है कि पिसिके ने अपने साथ-साथ अन्य सदस्यों को भी अपना पद किसी हाल में ना छोड़ने के लिए कहा.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ICC top-news
    Admin

    Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत

    February 22, 2026

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    योगी के विदेशी दौरे पर सियासत गरम, अखिलेश बोले—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ!

    February 22, 2026

    भारतीय बल्लेबाजी ढही, सूर्या के आउट होते ही आधी टीम पवेलियन

    February 22, 2026

    बारिश की चेतावनी के बीच गर्मी का असर: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में हल्की बारिश, तापमान में उछाल

    February 22, 2026

    बर्फीली वादियों में खेलों का महाकुंभ, गुलमर्ग में शुरू होंगे छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत

    February 22, 2026

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान से मचा बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

    February 22, 2026

    BNP सरकार बनी ‘बिजनेस क्लास’ की कैबिनेट? 70% मंत्री बिजनेसमैन, सांसदों में करोड़पति-अरबपति हावी

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.