Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सोना और चांदी हुए सस्ते, निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका
    व्यापार

    सोना और चांदी हुए सस्ते, निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका

    AdminBy AdminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोना और चांदी हुए सस्ते, निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.22 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 1.50 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे आ गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,21,518 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,354 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 1,836 रुपए की कमी को दर्शाता है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,11,310 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,12,992 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 91,139 रुपए हो गया है, जो कि पहले 92,516 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। चांदी की कीमत 4,417 रुपए घटकर 1,47,033 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,51,450 रुपए प्रति किलो थी। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.41 प्रतिशत कम होकर 1,22,356 रुपए हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतें 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.42 प्रतिशत कम होकर 1,46,410 रुपए था।
    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने की कीमतों में 1.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,090 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.89 डॉलर प्रति औंस पर थी।
    एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है और उच्चतम स्तरों से मुनाफा वसूली हो रही है। इस हफ्ते कीमतों में 3.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन और व्यापार वार्ता के कारण सेंटीमेंट सर्तक बना हुआ है। आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,18,000 रुपए से 1,25,500 रुपए की रेंज में रह सकती हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    gold
    Admin

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या झटका? HRA दरों और शहरों की श्रेणी पर 8वें वेतन आयोग की नजर

    March 3, 2026

    BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन जाएंगे संसद; बिहार की दूसरी सीट पर सस्पेंस

    March 3, 2026

    ग्लोबल टेंशन का असर: क्या सच में ₹3 लाख पार करेगी चांदी, 2 लाख का होगा सोना?

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    पेंटागन डील के बाद OpenAI पर संकट, यूजर्स का ChatGPT अकाउंट डिलीट करने का सिलसिला, Claude AI को मिला फायदा

    March 3, 2026

    RS में कांग्रेस के LoP पद पर तलवार, ठाकरे से सीट के लिए पीछे हटने की गुहार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के एक्शन से अमेरिका बैकफुट पर, जानें कौन से 10 फैसले लिए

    March 3, 2026

    प्रयागराज में पशुओं को मिलेगा 12 अंकों का यूनिक आधार, स्वास्थ्य रिकार्ड होगा पोर्टल पर

    March 3, 2026

    वास्तु शास्त्र की चेतावनी: शेर की तस्वीर से बढ़ सकता है तनाव और विवाद

    March 3, 2026

    एमपी सरकार का फैसला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.