Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»चेहरे की रौनक बढ़ाएं: डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेस्ट 5 घरेलू फेस पैक
    लाइफ स्टाइल

    चेहरे की रौनक बढ़ाएं: डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेस्ट 5 घरेलू फेस पैक

    AdminBy AdminOctober 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चेहरे की रौनक बढ़ाएं: डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए बेस्ट 5 घरेलू फेस पैक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। खासकर चेहरे की त्वचा, जो हमेशा खुली रहती है, धूल, प्रदूषण और गंदगी की चपेट में सबसे पहले आती है। इसके कारण चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जो रंगत को फीका, त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं।

    इन्हें हटाने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार साबित होते हैं। आइए जानते हैं चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने और उसे चमकदार बनाने के लिए 5 कारगर फेस पैक्स ।

    बेसन और दही का पैक

    सामग्री-

        2 चम्मच बेसन
        1 चम्मच दही
        आधा चम्मच शहद

    बनाने का तरीका-

    सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने दें। सूख जाने के बाद हल्के हाथों से गोल-गोल मोशन में रगड़ते हुए स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

    फायदे-

    बेसन एक नैचुरल क्लींजर और एक्सफोलिएंटर की तरह काम करता है, जो डेड सेल्स को हटाता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को कोमल बनाता है और हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करता है। शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करके उसे चमकदार बनाता है।

    ओट्स और शहद का स्क्रब पैक

    सामग्री-

        2 चम्मच पिसा हुआ ओट्स
        1 चम्मच शहद
        गुलाबजल

    बनाने का तरीका-

    ओट्स को हल्का गीला करके उसमें शहद मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें। फिर गीले हाथों से हल्के-हल्के स्क्रब करते हुए धो लें।

    फायदे-

    दलिया एक कोमल स्क्रबर है, जो डेड सेल्स को आसानी से हटा देता है और त्वचा के पोर्स को साफ करता है। शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है।

    कॉफी और नारियल तेल का एक्सफोलिएटिंग पैक

    सामग्री-

        1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी कॉफी
        1 चम्मच नारियल तेल

    बनाने का तरीका-

    दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 10 मिनट और लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।

    फायदे-

    कॉफी के दाने एक नेचुरल और असरदार स्क्रब का काम करते हैं, जो डेड सेल्स को हटाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। नारियल तेल गहराई से मॉइस्चराइज करता है और त्वचा को नर्म-मुलायम बनाता है। यह पैक त्वचा को एक नई चमक देने में मदद करता है।

    संतरे के छिलके और दूध का पैक

    सामग्री-

        1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
        1 चम्मच कच्चा दूध

    बनाने का तरीका-

    दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और लगभग 15-20 मिनट बाद सूख जाने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें।

    फायदे-

    संतरे के छिलकों में मौजूद साइट्रिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करता है। यह पैक त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक है।

    पपीता और शहद का पैक

    सामग्री-

        2 चम्मच पका हुआ पपीता
        आधा चम्मच शहद

    बनाने का तरीका-

    पपीते को मैश करके उसमें शहद मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

    फायदे-

    पपीता एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंटर है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को कोमल बनाता है। शहद इसमें नमी जोड़ता है और त्वचा को पोषण देता है। यह पैक त्वचा को तुरंत तरोताजा और चमकदार बना देता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    dead skin cells face packs glow
    Admin

    Related Posts

    हार्ट अटैक: महिलाओं में दिखते हैं अलग संकेत, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

    March 3, 2026

    जब बोन मैरो करना बंद कर दे खून बनाना: एप्लास्टिक एनीमिया क्यों है साधारण एनीमिया से ज़्यादा गंभीर?

    March 3, 2026

    डायबिटीज में भी होली की मिठास! 100% सुरक्षित और टेस्टी खास गुजिया रेसिपी

    March 2, 2026

    क्रैनबेरी: महिलाओं के लिए चमत्कारी फल, इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानना है ज़रूरी

    March 2, 2026

    अल्सर से कैसा डर! सही जानकारी से बीमारी पर जीत

    March 2, 2026

    पर्व की थाली में पहाड़ों का तड़का: होली पर बनाएं खास आलू के गुटके व पहाड़ी रायता

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.