Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»‘मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं’, बर्थडे पर माता-पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल
    मनोरंजन

    ‘मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं’, बर्थडे पर माता-पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल

    AdminBy AdminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं’, बर्थडे पर माता-पिता को याद कर इमोशनल हुईं ईशा देओल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ईशा देओल इन दिनों अपने जन्मदिन की खुशी में डूबी हैं। रविवार को वे अपना 44वां जन्मदिन बड़े प्यार भरे अंदाज से मना रही है।

    खास बात ये है कि इस मौके पर उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि अपने माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के लिए दिल की बातें लिखीं। अपने पोस्ट में ईशा ने इस दिन को उनके नाम किया और कहा, ‘मैं जो भी हूं, आप दोनों की वजह से हूं।’ इस पर मनीषा कोइराला ने बेहद खूबसूरत कमेंट किया।

    ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक प्यारी सी पुरानी तस्वीर साझा की। इस थ्रोबैक फोटो में छोटी सी ईशा अपने मां-पापा के साथ नजर आ रही हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी नन्ही बिटिया को बेहद प्यार से देख रहे हैं, जबकि छोटी ईशा कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं।

    इस फोटो के साथ ईशा ने अपने माता-पिता के लिए एक दिल को छू लेने वाला संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, ”मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, पापा और मम्मा।’ इसके साथ उन्होंने ‘किस’, ‘रेड हार्ट’, ‘बुरी नजर’ और ‘गले लगाने’ वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

    अपने माता-पिता को धन्यवाद देने के साथ-साथ ईशा ने अपने चाहने वालों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सभी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, “आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। खुश रहिए, स्वस्थ रहिए और मजबूत रहिए।”

    ईशा की इस पोस्ट पर कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्यारा,’ और साथ में कई दिल वाले इमोजी लगाए। इसके अलावा, कई फैंस ने भी उन्हें बर्थडे विश किया और इमोजी भी भेजे।

    बता दें कि ईशा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की 45वीं सालगिरह पर भी खूबसूरत तस्वीरों के साथ प्यार भरा पोस्ट किया था। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र और हेमा दोनों मुस्कुराते नजर आए। ईशा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ”हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा और पापा। आप मेरी दुनिया हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।”

    ईशा देओल के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह फिल्म ‘न तुम जानो न हम’ में नजर आईं। 2003 में उन्होंने फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया था।

    भरत तख्तानी ईशा के स्कूल के क्लासमेट थे। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुई, जिनका नाम राध्या और मिराया है। ईशा और भरत का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। इसके बाद अब वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Esha Deol
    Admin

    Related Posts

    Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग

    March 12, 2026

    पुरानी चैट लीक होते ही रश्मिका का गुस्सा फूटा, कहा– ‘सीमा पार की तो कानूनी कार्रवाई होगी’

    March 12, 2026

    सोनू निगम से मुलाकात पर दिव्या दत्ता की खुशी, तस्वीर के साथ लिखा खास संदेश

    March 12, 2026

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    March 12, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.