Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»कौन है ‘मैथ्यूज फरेरो’? राहुल गांधी की मिस्ट्री गर्ल, जिसने हरियाणा में 22 बार किया मतदान
    देश

    कौन है ‘मैथ्यूज फरेरो’? राहुल गांधी की मिस्ट्री गर्ल, जिसने हरियाणा में 22 बार किया मतदान

    AdminBy AdminNovember 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन है ‘मैथ्यूज फरेरो’? राहुल गांधी की मिस्ट्री गर्ल, जिसने हरियाणा में 22 बार किया मतदान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़ 

    राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर एक बार फिर हमला बोला है. इस बार उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में धांधली के आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने पास मौजूद कथित ‘H फाइल्स’ का हवाला देते हुए एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर दिखाई. राहुल गांधी ने दावा किया कि इस एक महिला ने हरियाणा में अलग-अलग नामों से अलग-अलग बूथों पर कई बार वोट डाला है.

    राहुल गांधी ने इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर दावा कि कि इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला. उन्होंने बताया कि कुछ बूथों पर इसी महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों पर दर्ज हैं. राहुल ने कहा कि एक ही तस्वीर के साथ 10 अलग-अलग बूथों पर नाम देखकर उनकी टीम हैरान रह गई.

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'H फाइल्स' प्रेजेंटेशन में दावा किया है कि ब्राजील की किसी मॉडल के नाम पर हरियाणा में 22 वोट दर्ज हैं. हरियाणा में मॉडल ने नाम बदल-बदल कर 22 वोट डाले. उसने कभी सीमा, कभी स्वीटी और कभी सरस्वती बनकर वोट किया. कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस मॉडल का नाम Matheus Ferroro है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर Matheus Ferroro नाम की क्या कहानी है…

    राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस महिला का जिक्र किया है वे ब्राजील की एक मॉडल बताई जा रही हैं. लेकिन, जब  इसकी जांच पड़ताल की तो पता लगा कि इस महिला का नाम Matheus Ferroro नहीं है. 

    बताया जा रहा है कि ब्राजील की इस मॉडल का नाम Matheus Ferroro है. लेकिन इस मॉडल का नाम Matheus Ferroro नहीं है जबकि जिस मॉडल की फोटो राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई है, वो Matheus Ferroro नाम के एक फेमस फोटोग्राफर ने क्लिक की हैं. ऐसे में ये फोटो Matheus Ferroro की ओर से क्लिक की गई हैं, जिसे Unsplash, Pexels पर बनी फोटोग्राफर की प्रोफाइल में देखा जा सकता है.

    राहुल गांधी ने बताया कि इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तस्वीर उन्होंने टीम को दिखाई, तो वे भी हैरान रह गए. उन्होंने पता किया तो पता चला कि यह एक ब्राज़ीलियन मॉडल की स्टॉक फ़ोटो है. राहुल गांधी ने कहा कि यह एक बाहरी/स्टॉक इमेज थी, न कि असली स्थानीय मतदाता की.

    राहुल गांधी ने कहा कि असल में ये ब्राज़ील की मॉडल है और इसकी तस्वीर पर अलग-अलग फ़र्ज़ी आईडी बनी थी, जिसके आधार पर हरियाणा में बाइस जगह वोट दिए गए थे. राहुल के मुताबिक हरियाणा में इसी तरीके से 25 लाख लोगों ने फ़र्ज़ी वोट दिया था.

    राहुल गांधी ने कहा कि असल में ये ब्राज़ील की मॉडल है और इसकी तस्वीर पर अलग-अलग फ़र्ज़ी आईडी बनी थी, जिसके आधार पर हरियाणा में बाइस जगह वोट दिए गए थे. राहुल के मुताबिक हरियाणा में इसी तरीके से 25 लाख लोगों ने फ़र्ज़ी वोट दिया था.

    उन्होंने कहा, ‘हमारे पास पुख्ता सबूत है कि हरियाणा में 25 लाख वोट फेंक थे. इसका मतलब ये है हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी है. बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 25000 वोट से हार गई.’

    अब ये फोटो कई रॉयल्टी फ्री इमेज एजेंसी पर मौजूद है. जिसे कई यूट्यूब वीडियो, ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्रोडक्ट के साथ इस्तेमाल किया गया है. 

    कांग्रेस ने मॉडल का नाम बताया Matheus Ferroro

    कांग्रेस केरल ने अपनी पोस्ट में बताया कि ये महिला ब्राज़ील के नागरिक मैथियस फेरोरो ने हरियाणा में स्वीटी से लेकर सरस्वती तक, 22 नामों से वोट डाला. कमाल है @ECISVEEP. क्या आपको और सबूत चाहिए कि हरियाणा चुनाव में पूरी तरह से धांधली हुई थी?

    बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था — “हाइड्रोजन बम लोडिंग”, यानी कुछ बड़ा खुलासा होने वाला है.  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में “H फाइल्स” नाम की एक प्रेजेंटेशन दिखाई, जिसमें उन्होंने वोट चोरी का बड़ा मुद्दा उठाया हैं. 

    राहुल ने कहा कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से चुनावों में गड़बड़ी की कई शिकायतें आई हैं. राहुल ने यह भी बताया कि जिस फोटो का इस्तेमाल वोट डालने में हुआ, वो असल में ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर थी. राहुल गांधी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि ECI फर्जी मतदाताओं को क्यों नहीं हटा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो चुनाव निष्पक्ष होगा, लेकिन EC निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि यह एकदम स्पष्ट प्रमाण है कि बीजेपी क्या कर रही है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Matthews Ferrero Rahul Gandhi
    Admin

    Related Posts

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    दुर्लभ खनिजों पर भारत-अमेरिका की बड़ी साझेदारी? ट्रंप के दूत ने दिए समझौते के संकेत

    March 13, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर घिरा विवाद, 193 विपक्षी सांसदों ने हटाने का प्रस्ताव लाया

    March 13, 2026

    होर्मुज में तनाव के बीच भारत सक्रिय, जयशंकर ने फिर की ईरानी विदेश मंत्री से बात

    March 13, 2026

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    किसानों का इंतजार खत्म! पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे ₹2000

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.