Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»किड्स ईयरबड्स लॉन्च: सेफ्टी और मज़ेदार फीचर्स के साथ आया यह नया गैजेट
    तकनीकी

    किड्स ईयरबड्स लॉन्च: सेफ्टी और मज़ेदार फीचर्स के साथ आया यह नया गैजेट

    AdminBy AdminNovember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किड्स ईयरबड्स लॉन्च: सेफ्टी और मज़ेदार फीचर्स के साथ आया यह नया गैजेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    स्‍मार्टफोन के बाद अगर कोई गैजेट सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किया जाता है, तो वो हैं ईयरबड्स। बच्‍चे भी इनके प्रति आकर्षित होते हैं। हालांकि बच्‍चों को ईयरबड्स यूज करने नहीं देने चाहिए, क्‍योंकि उनसे आने वाला साउंड कानों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस दिक्‍कत को दूर करने की कोशिश की है जेबीएल ने। किड्स ऑडियो कैटिगरी में कदम रखते हुए कंपनी ने JBL Junior Free (जेबीएल जूनियर फ्री) को लॉन्‍च किया है। ये ओपन-ईयर TWS ईयरबड्स हैं, जिन्‍हें बच्‍चों के लिए बनाया गया है। इनमें ऐसी कई खूबियां हैं, जिन्‍हें आपको जानना चाहिए।

    जेबीएल जूनियर फ्री में 6 बड़ी खूबियां
        JBL Junior Free को इस तरह बनाया गया है कि इनसे 85 डेसिबल से ज्‍यादा साउंड नहीं आता।
        पैरंटल कंट्राेल की सुविधा मिलती है और पैरंट्स, ऐप की मदद से वॉल्‍यूम कंट्रोल कर सकते हैं।
        इनका बैटरी बैकअप 10 घंटे है और सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके इन्‍हें 3 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है।
        इन्‍हें एकसाथ दो डिवाइस से कनेक्‍ट करके यूज किया जा सकता है।
        IPX4 रेटिंग मिलती है, जो इन्‍हें पानी की छीटों से होने वाले नुकसान से बचाती है।
        ये किड्स फ्रेंडली हैं। इन्‍हें कंट्रोल करने के लिए ईयरबड्स में बटन भी दिए गए हैं।

    जेबीएल जूनियर फ्री की कीमत
    जेबीएल जूनियर फ्री को अभी भारत में नहीं लाया गया है। इनकी यूरोप में कीमत 69.99 यूरो है। ये कई कलर ऑप्‍शंस जैसे- पर्पल, टेल और पीच रंग में आए हैं।

    जेबीएल जूनियर फ्री के प्रमुख फीचर्स
    जेबीएल जूनियर फ्री को इसलिए बनाया गया है ताकि बच्‍चों को एक सुरक्ष‍ित और कानों के लिए बेहतर लिसनिंग विकल्‍प मिले। जेबीएल के मुताबिक, ईयरबड्स के ओपन डिजाइन की वजह से बच्‍चे ना सिर्फ अच्‍छा साउंड सुन पाते हैं, बल्कि सेफ साउंड उन्‍हें मिलता है। इनका डिजाइन ऐसा है कि बच्‍चा अपने आसपास के माहौल को भी सुन पाता है। पैरंटल कंट्रोल होने से यह फायदा है कि भले ईयरबड बच्‍चे के कान में लगता है कि लेकिन पैरंट्स उसे अपने स्‍मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं।

    किड्स ईयरबड्स की जरूरत क्‍यों?
    मौजूदा वक्‍त में ईयरबड्स बड़े पैमान पर इस्‍तेमाल किए जा रहे हैं, लेकिन उन्‍हें बड़े लोगों के कानों के लिए डिजाइन किया जाता है, जो मैक्‍स‍िमम वॉल्‍यूम पर काफी लाउड बजते हैं। इन ईयरबड्स को बच्‍चे इस्‍तेमाल करें तो उनके कानों को नुकसान हो सकता है। किड्स ईयरबड्स इसका विकल्‍प बन रहे हैं। यही वजह है कि अब ऑडियो ब्रैंड इस कैटिगरी में अपने प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर रहे हैं।
    प्रेम त्रिपाठी

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Kids' earbuds launched
    Admin

    Related Posts

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

    March 13, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026

    Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026

    बस्तर में पंचायत और जगदलपुर में पार्षद चुनाव की बन रही फोटोयुक्त मतदाता सूची

    March 14, 2026

    LPG सिलेंडर की कमी से संसद कैंटीन में चाय और कॉफी नहीं मिल रही!

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.