Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सपा में सतर्कता, बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद गठबंधन रणनीति पर विचार
    राज्य

    सपा में सतर्कता, बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद गठबंधन रणनीति पर विचार

    AdminBy AdminNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सपा में सतर्कता, बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद गठबंधन रणनीति पर विचार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ 

    बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। बिहार के बाद 2027 में उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार के नतीजों को देखते हुए समाजवादी पार्टी अलर्ट मोड में आ गई है। सपा नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की रणनीति पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। इन नेताओं ने पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तक यह संदेश पहुंचाया है।

     एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन नेताओं ने सपा आलाकमान को सलाह दी है कि उन्हें बिहार जैसे हालात से बचने के लिए सीट-बंटवारे को बहुत पहले अंतिम रूप देने की जरूरत है।

    सपा का यह खेमा मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जोर दे रहा है। समय से पहले सीट शेयरिंग और जीताऊ सीट पर फोकस। उनका मानना है कि अंतिम समय की खींचतान और असमंजस से बचने के लिए सीट बंटवारे को चुनाव से काफी पहले अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, ताकि दोनों दल अपनी-अपनी सीटों पर मजबूती से काम शुरू कर सकें। नेताओं का तर्क है कि सीटों के आवंटन के लिए कांग्रेस को जीत की संभावना को ध्यान में रखने के लिए कहा जाना चाहिए।

    आपको बता दें कि यह अप्रत्यक्ष रूप से संकेत देता है कि सपा अपने कोटे से ऐसी सीटें देने में अनिच्छुक है जहां कांग्रेस की जमीनी पकड़ कमजोर हो, क्योंकि बिहार में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को महागठबंधन की हार का एक बड़ा कारण माना गया है।

    आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन केवल 6 सीटें ही जीत सकी। इस चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे। यह भी बता दें कि 2020 में 19 सीटें जीती थीं। इस खराब प्रदर्शन को विपक्ष की हार में एक महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश की ही बात करें तो लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 37 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 17 में से 6 सीटें जीती थीं। 2009 के बाद यूपी में कांग्रेस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया था, लेकिन दोनों को करारी हार मिली थी।

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी है कि इंडिया गठबंधन बरकरार है और पार्टी 2027 का चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी, लेकिन बिहार के नतीजों के बाद पार्टी के भीतर रणनीतिक पुनर्विचार की मांग तेज हो गई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Akhilesh top-news
    Admin

    Related Posts

    खाद्य मंत्री राजपूत का ऐलान, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी

    March 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे पर बड़ा निर्णय, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का रुख करने की दी सलाह

    March 18, 2026

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    खाद्य मंत्री राजपूत का ऐलान, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी

    March 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे पर बड़ा निर्णय, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का रुख करने की दी सलाह

    March 18, 2026

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.