Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया ODI स्क्वॉड की 5 बड़ी बातें: स्टार तिकड़ी की वापसी, दिग्गजों की मौजूदगी
    खेल

    टीम इंडिया ODI स्क्वॉड की 5 बड़ी बातें: स्टार तिकड़ी की वापसी, दिग्गजों की मौजूदगी

    AdminBy AdminNovember 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया ODI स्क्वॉड की 5 बड़ी बातें: स्टार तिकड़ी की वापसी, दिग्गजों की मौजूदगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अफ्रीका सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि कई पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर होने के बाद राहुल को टीम की बागडोर सौंपी गई। यहां जानिए भारतीय वनडे स्क्वॉड से जुड़ी 5 सबसे बड़ी बातें।

    वनडे में भारत के पहली पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आने वाली वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर चोटों के कारण सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। राहुल इस सीरीज में विशेषज्ञ बल्लेबाज और विकेटकीपर की दोहरी भूमिका निभाएंगे।

    रोहित और कोहली स्क्वॉड में बरकरार
    भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। हाल ही में कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोहली-रोहित वनडे में ज्यादा समय तक खेल नहीं पाएंगे। हालांकि चयनकर्ताओं का ये कदम भी दर्शाता है कि चयनकर्ता 2027 वनडे विश्व कप की रणनीतिक तैयारियों के तहत इन दिग्गजों को भी टीम संयोजन में बनाए रखना चाहते हैं। अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली बैटिंग डिपार्टमेंट में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    ऋषभ पंत की वापसी
    विकेटकीपर ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हुई है। पंत के टीम में शामिल होने के बावजूद ध्रुव जुरेल अपनी जगह बनाए रखेंगे। पंत ने अपनी आखिरी वनडे पारी अगस्त 2024 में खेली थी, जिसके बाद वह चोटों से जूझ रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पैर की चोट के बाद से वह लगभग 15 महीने तक वनडे टीम से बाहर रहे। इस सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें होंगी कि वह कितनी जल्दी अपनी पुरानी लय और फिटनेस हासिल कर पाते हैं। उनके

    ऋतुराज गायकवाड़ और नितीश कुमार रेड्डी को मौका
    शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों के उपलब्ध नहीं होने की वजह से सिलेक्टर्स ने 15 मेंबर वाली टीम में तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को चुना है। गायकवाड़ हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। इस खिलाड़ी ने हाल में राजकोट में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनौपचारिक वनडे सीरीज में भारत ए की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। तीन मैचों में गायकवाड़ ने 117, नाबाद 68 और 25 रनों की पारिया खेलीं। उन्हें इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि गिल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर दोनों ही चोट से उबर रहे हैं। गायकवाड़ अब तक छह वनडे खेल चुके हैं और उनका आखिरी वनडे 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था हार्दिक पांड्या के उपलब्ध नहीं होने की वजह से नीतीश रेड्डी अपनी जगह बनाए रखेंगे।

    बुमराह-सिराज करेंगे आराम
    मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023 विश्व कप फाइनल (अहमदाबाद) के बाद अब भी वनडे में वापसी के लिए इंतजार करना होगा। वह इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम दिया गया है। बुमराह हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेले थे। वह उस राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा थे जो दुबई में एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेली थी। सिराज को भी कोलकाता और गुवाहाटी में दो टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया है। वनडे सीरीज में भारत के पास केवल तीन फ्रंटलाइन पेसर – अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे, क्योंकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर विचार नहीं किया गया है।

    भारत की वनडे टीम:
    रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Jadeja-Pant-Rituraj's return strengthens squad Kohli-Rohit included top-news
    Admin

    Related Posts

    200 करोड़ का खेल! दिल्ली-UP-MP में छापेमारी, नोटों और ज्वेलरी के ढेर से चौंके अफसर

    March 15, 2026

    प्रयागराज के परेड मैदान से केशव मौर्य का हुंकार, 2027 में ‘साइकिल पंचर’ का दिया नारा

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को लखनऊ में सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे धनराशि

    March 15, 2026

    भोपाल नगर निगम घोटाला: सेवतकर को हटाकर दूसरे को सौंपा वित्त विभाग, लोकायुक्त ने दर्ज की थी FIR

    March 15, 2026

    अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    March 15, 2026

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.