Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद गंभीर सामने आए: कहा— टीम से पहले खुद को जिम्मेदार मानता हूं
    खेल

    दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद गंभीर सामने आए: कहा— टीम से पहले खुद को जिम्मेदार मानता हूं

    AdminBy AdminNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद गंभीर सामने आए: कहा— टीम से पहले खुद को जिम्मेदार मानता हूं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत ने कोलकाता में पहला मैच जहां तीसरे दिन 30 रनों से गंवाया तो गुवाहाटी में दूसरे मुकाबले में 408 रनों से हार झेली। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने 25 सालों के बाद भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी सबकी लेकिन पहली मेरी है।
     
    कोच ने साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें बेहतर खेलना होगा। 95/1 से 122/7 का स्कोर ठीक नहीं है। आप किसी एक व्यक्ति या किसी खास शॉट को दोष नहीं दे सकते। दोष सबका है। मैंने कभी किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा।" भारत ने इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट जीते हैं। भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई। हालांकि, गंभीर के भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    कोच ने कहा, "मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। लेकिन मैं वही शख्स हूं जिसके अंडर भारत ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया, चैंपियंस ट्रॉफी जीती और एशिया कप जीता।'' विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद से भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। हेड कोच ने कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि मुझे ट्रांजिशन शब्द से नफरत है और मैं यहां बहाने बनाने नहीं आया हूं। ट्रांजिशन असल में यही है। युवा खिलाड़ी सीख रहे हैं। आपको उन्हें समय देना होगा।''

    गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 549 रनों का लक्ष्य मिला था। बुधवार को पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी 63.3 ओवर में 140 रनों पर सिमटी। गंभीर के अंडर भारत अब तक घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टेस्ट हार चुका है। पिछले 66 वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि भारतीय टीम सात महीनों के अंतराल में पांच टेस्ट हार गई। यह तीसरा अवसर है जबकि किसी टीम ने भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2000 में 2-0 से जबकि पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी। इस पराजय से भारत की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Gambhir introspects on clean sweep against SA
    Admin

    Related Posts

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, लागत से 4-6 गुना अधिक वसूली पर होंगे टोल निरस्त

    March 14, 2026

    परीक्षा की तैयारी तेज: 5वीं और 8वीं की गोपनीय सामग्री बांटी गई, सुरक्षा के लिए थाने में जमा

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है : आकांक्षा सत्यवंशी

    March 14, 2026

    MP में गर्मी का कहर: नर्मदापुरम में 40.1°C तापमान, हीट स्ट्रोक का खतरा, 15-17 तारीख को बारिश का अलर्ट

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.