Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान
    खेल

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    AdminBy AdminMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एमएस धोनी की बैटिंग पोजीशन से खुश नहीं हैं। पुजारा का कहना है कि धोनी का नंबर 8 या फिर 9 पर खेलने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि धोनी जितनी ज्यादा गेंदें खेलेंगे, उतना ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतर होगा। आईपीएल 2026 में चेन्नई अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।

    पुजारा ने ‘जियोहॉटस्टार’ के साथ बात करते हुए कहा कि धोनी के पास अकेले दम पर किसी भी मैच को पलटने की काबिलियत मौजूद है। उन्होंने कहा, “धोनी का नंबर 8 या 9 पर खेलने का मुझे कोई प्वाइंट समझ नहीं आता है, क्योंकि वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। धोनी जो कर सकते हैं, वह सीएसके का कोई और बल्लेबाज नहीं कर सकता है। अभी वह सिर्फ 5 से 10 गेंदें खेल रहे हैं। सोचिए अगर वह 25 से 30 बॉल खेलेंगे, तो वह क्या कर सकते हैं।”

    एमएस धोनी पिछले कुछ सीजन से बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे खेल रहे हैं, जिससे उनके फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इसके साथ ही कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी धोनी के इस फैसले से हैरान नजर आए हैं। आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन बल्ले से कुछ खास नहीं रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने 14 मुकाबलों में सिर्फ 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 196 रन बनाए थे। बैटिंग ऑर्डर में नीचे आने की वजह से धोनी पिछले दो सीजन में एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके हैं।

    हालांकि, धोनी का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में दमदार रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 220 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 161 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई ने उन्हें सैम करन और रविंद्र जडेजा के बदले ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Dhoni batting
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026

    काव्या मारन के पाकिस्तान क्रिकेटर खरीदने पर बवाल, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.