Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»कप्तान ऋषभ पंत की भावुक प्रतिक्रिया: होम ग्राउंड पर हर टीम होती है मजबूत
    खेल

    कप्तान ऋषभ पंत की भावुक प्रतिक्रिया: होम ग्राउंड पर हर टीम होती है मजबूत

    AdminBy AdminNovember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कप्तान ऋषभ पंत की भावुक प्रतिक्रिया: होम ग्राउंड पर हर टीम होती है मजबूत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    भारत के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत का गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक हार झेलने के बाद दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि घर पर किसी भी विपक्षी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। साउथ अफ्रीका ने बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मुकाबले में 408 रनों से विजयी परचम फहराया। यह भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर 25 सालों के बाद टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण पंत ने पहले टेस्ट के बाद दूसरे मैच में भारत की कमान संभाली। गिल के पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में जकड़न आ गई थी। वह गुवाहाटी टेस्ट से बाहर रहे।

    पंत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा होने के बाद कहा, ''यह निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है। हमें विपक्षी टीम को श्रेय देना होगा। उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। हमें सीख लेकर एक टीम के तौर पर टिके रहने की जरूरत है। उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाया लेकिन आप घर पर खेलते हुए विपक्षी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हमें अपना माइंडसेट क्लियर रखना था। भविष्य में हमें इससे सीखना होगा और बेहतर होना होगा। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला। क्रिकेट में आपको एक टीम के तौर पर मौके भुनाने होते हैं। हमने ऐसा नहीं किया और इसकी वजह से हम पूरी सीरीज हार गए। सकारात्मक बात यह रहेगी कि हम अपने प्लान पर ध्यान दें और यही हम इस सीरीज से सीखेंगे।''

    गुवाहाटी में भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर आउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। बता दें कि यह तीसरा अवसर है जबकि किसी टीम ने भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2000 में 2-0 से जबकि पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी। इस पराजय से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Pant's statement after the bitter defeat made headlines
    Admin

    Related Posts

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, लागत से 4-6 गुना अधिक वसूली पर होंगे टोल निरस्त

    March 14, 2026

    परीक्षा की तैयारी तेज: 5वीं और 8वीं की गोपनीय सामग्री बांटी गई, सुरक्षा के लिए थाने में जमा

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है : आकांक्षा सत्यवंशी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.