Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»बेटिंग–बोलिंग दोनों में बुरा हाल! टीम इंडिया की गिरती हालत पर उठे बड़े सवाल
    खेल

    बेटिंग–बोलिंग दोनों में बुरा हाल! टीम इंडिया की गिरती हालत पर उठे बड़े सवाल

    AdminBy AdminNovember 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बेटिंग–बोलिंग दोनों में बुरा हाल! टीम इंडिया की गिरती हालत पर उठे बड़े सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। कोलकाता टेस्ट में जहां ढाई दिन में ही मैच खत्म हो गया, वहीं गुवाहाटी टेस्ट में मुकाबला पांचवें दिन तक गया। उसकी वजह दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी थी क्योंकि भारत तो दोनों पारियों को मिलाकर 350 रन तक नहीं बना सका। उसे टेस्ट इतिहास की अपनी अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से रौंद डाला। घर में खेले गए पिछले 7 टेस्ट मैचों में भारत की ये पांचवीं हार है। कभी घर में अजेय रहने वाली टीम इंडिया की इतनी दुर्गति क्यों हुई? इसका जिम्मेदार कौन है? भारतीय क्रिकेट के कर्ताधर्ताओं को इसका जवाब ढूंढना ही होगा। वक्त है जिम्मेदारी तय करने की। टीम चयन से लेकर रणनीति तक, बैटिंग ऑर्डर में मनमाने प्रयोगों तक, स्पेशलिस्ट की जगह तथाकथित ऑलराउंडरों पर हद से ज्यादा जोर दिए जाने तक…इस दुर्गति के लिए क्या-क्या जिम्मेदार है, बीसीसीआई को देखना ही होगा।

    वनडे, टी20 उपलब्धियों की से टेस्ट में दुर्गति पर पर्दा!
    तमाम पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट लगातार टीम में हो रहे प्रयोगों के अंतहीन सिलसिले पर सवाल उठाते आ रहे हैं। कथित ऑलराउंडर टीम में रखे तो जाते हैं लेकिन उनसे गेंदबाजी ही नहीं कराई जाती। जिसको जब चाहे जिस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतार दो। अगर कोई किसी मैच में किसी खास नंबर पर अच्छा करता है तो अगले ही मैच में ताश के पत्तों की तरह बल्लेबाजी क्रम फेंट दो। आखिर ये कौन सी रणनीति है? मुख्य कोच गौतम गंभीर तो एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन को याद करने की नसीहत दे रहे लेकिन भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैचों में शर्मनाक प्रदर्शन का दोष सबके ऊपर बांट रहे हैं।

    शर्मनाक सरेंडर
    गुवाहाटी टेस्ट की बात करें तो ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने कौशल और दृढ़ संकल्प की कमी वाले भारतीय बल्लेबाजों को फिर से दिन में तारे दिख दिए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में 408 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज करके दो मैच की श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। यह हार भारत के टेस्ट इतिहास में एक और शर्मनाक अध्याय है क्योंकि रन के लिहाज़ से यह उसकी सबसे बड़ी हार है। यह तीसरा अवसर है जबकि किसी टीम ने भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2000 में 2-0 से जबकि पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से श्रृंखला जीती थी। इस पराजय से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।

    भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर आउट हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में, भारत अब तक घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टेस्ट हार चुका है। पिछले 66 वर्षों में यह पहला अवसर है जबकि भारतीय टीम सात महीनों के अंतराल में पांच टेस्ट हार गई। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ही कुछ संघर्ष कर पाए। उन्होंने 87 गेंदों में 54 रन बनाए। हार्मर ने पिच मुझे मिल रहे उछाल और टर्न का पूरा फायदा उठाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर छह विकेट तथा मैच में कुल नौ विकेट लिए। एडेन मार्क्रम ने नौ कैच लेकर एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत के अजिंक्य रहाणे के 2015 में लिए गए आठ कैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

    हार्मर की फिरकी की तान पर नाचे भारतीय बल्लेबाज
    भारत ने सुबह दो विकेट पर 27 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई जिसके बाद हार्मर ने अपने टर्न और उछाल से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने पहले सत्र में नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव (05), ध्रुव जुरेल (02) और कप्तान ऋषभ पंत (13) को पवेलियन की राह दिखाई। बारसापारा की पिच हाल के समय में उपलब्ध कराई गई सर्वश्रेष्ठ भारतीय पिचों में से एक थी, जिसमें उचित तकनीक और अभ्यास से बल्लेबाज रन बनाने में सक्षम थे। इस पिच पर अपनी लेंथ को जानने वाले तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और चालाक स्पिनरों ने दबदबा बनाया।

    हार्मर ने सुबह के सत्र में आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कुलदीप के डिफेंस में सेंध लगाई और फिर इसी ओवर में जुरेल को भी पवेलियन की राह दिखाई। जुरेल ने पहली स्लिप में खड़े मार्क्रम को कैच का अभ्यास कराया। पंत ने केशव महाराज पर छक्का लगाया लेकिन हार्मर की उछाल लेती एक गेंद उनके बल्ले को चूमती हुई स्लिप में मार्क्रम के सुरक्षित हाथों में चली गई।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Team India collapses at home
    Admin

    Related Posts

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026

    बस्तर में पंचायत और जगदलपुर में पार्षद चुनाव की बन रही फोटोयुक्त मतदाता सूची

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.