Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»इमरान खान जिंदा या नहीं? अफवाहों के बीच दो बुज़ुर्ग बहनों पर हमला, तनाव बढ़ा
    विदेश

    इमरान खान जिंदा या नहीं? अफवाहों के बीच दो बुज़ुर्ग बहनों पर हमला, तनाव बढ़ा

    AdminBy AdminNovember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इमरान खान जिंदा या नहीं? अफवाहों के बीच दो बुज़ुर्ग बहनों पर हमला, तनाव बढ़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद 
    पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के बारे में अफवाहों का बाजार गर्म है। पाकिस्तान की राजनीति में पूर्व राष्ट्राध्यक्षों की हत्या और फांसी दिए जाने जैसी चीजें आम रही हैं। इस बीच इमरान खान की जेल में ही हत्या कराए जाने की चर्चा है, जिससे पाकिस्तान में उनके समर्थकों के बीच उबाल है। यही नहीं इमरान खान की तीन बहनों ने दावा किया है कि वे तीन सप्ताह से अपने भाई से नहीं मिल सकी हैं। यही नहीं जब उनकी ओर से भाई से मुलाकात कराने की मांग की गई तो पुलिस ने उन पर बर्बरता से लाठियां बरसाईं। इमरान खान की बहनों नूरीन खान, अलीमा खान और उज्मा खान ने दावा किया है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की।
     
    रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर इमरान खान के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे और नारेबाजी की। यही नहीं कुछ और जगहों से ऐसे वीडियोज आए हैं, जिनमें इमरान खान के समर्थन सरकार और सेना के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। इमरान खान 2023 से ही जेल में बंद हैं। इमरान खान की पार्टी के नेता और उनकी बहनें अकसर मुलाकात करती रही हैं, लेकिन बीते तीन सप्ताह से किसी की उनसे मीटिंग नहीं हुई है। उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि जब इमरान खान के समर्थक और बहनें जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। पार्टी ने इस मामले की निष्पक्षता से जांच किए जाने की मांग की है।

    बहनों ने पुलिस चीफ को लिखा- इस उम्र में बाल पकड़कर घसीटा गया
    इमरान खान की बहनों ने पंजाब पुलिस के चीफ उस्मान अनवर को लिखे लेटर में कहा है कि उनकी और समर्थकों की बिना किसी उकसावे की बुरी तरह से पिटाई की गई। नूरीन नियाजी ने लिखा, 'हम इमरान खान की सेहत को लेकर चिंतित हैं। इसी के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, जो शांतिपूर्ण था। हमने ना तो कोई रास्ता बंद किया और ना ही जनता को कोई असुविधा हुई। इसके अलावा कोई गैरकानूनी हरकत भी नहीं हुई। फिर भी पुलिस ने हमारे लोगों को बिना किसी उकसावे के ही पीटना चालू कर दिया। यह बेहद क्रूर हमला था, जो पंजाब की पुलिस ने किया।' उन्होंने कहा कि मुझे 71 साल की उम्र में बाल पकड़ कर घसीटा गया और चोट लगी हैं।

    वकील बोले- मेरी भी मुलाकात नहीं हो पा रही
    नूरीन नियाजी ने कहा कि मेरे अलावा भी कुछ और महिलाओं को पीटा गया है। दरअसल अफगानिस्तान की मीडिया में भी इमरान खान की हत्या होने की आशंका वाली खबरें लगी हैं। हालांकि अब तक पाकिस्तान की सरकार, सेना या जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुई है। ऐसे में आशंकाएं गहराती जा रही हैं कि आखिर इमरान खान की सेहत कैसी है। वे जीवित भी हैं या नहीं। यही नहीं इमरान खान के वकीलों की भी शिकायत है कि वे अपने मुवक्किल से मिल नहीं पाए हैं। वकील खालिद युसूफ चौधरी का भी कहना है कि उनकी मुलाकात इमरान खान से नहीं हो सकी है। उन तक जरूरी चीजें भी नहीं पहुंचने दी जा रहीं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Imran Khan's
    Admin

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    महिला अधिकारियों का वर्चस्व बढ़ा मोहन सरकार में, अब उन्हें मिल रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    March 14, 2026

    MP निगम-मंडल नियुक्ति अपडेट: लिस्ट जल्द जारी, जानें इंतजार की वजह

    March 14, 2026

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    84 दिन का ही बचा पानी, नर्मदा लाइन का टी-कनेक्शन पूरा हो तो रोज हो सकेगा जलप्रदाय

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.