Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»हीरा वरीना का करियर ट्विस्ट: असफल डेब्यू के बाद बदला नाम, क्या कपिल शर्मा की फिल्म दिलाएगी पहचान?
    मनोरंजन

    हीरा वरीना का करियर ट्विस्ट: असफल डेब्यू के बाद बदला नाम, क्या कपिल शर्मा की फिल्म दिलाएगी पहचान?

    AdminBy AdminNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हीरा वरीना का करियर ट्विस्ट: असफल डेब्यू के बाद बदला नाम, क्या कपिल शर्मा की फिल्म दिलाएगी पहचान?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
       
       बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई नए चेहरे आते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो पर्दे के पीछे छुपे संघर्ष को ज्यादा ईमानदारी से बयां करती हैं. इन्हीं में से एक हैं हीरा वरीना, जिन्हें पहले लोग वरीना हुसैन के नाम से जानते थे. सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ उनकी पहली फिल्म लवयात्री (2018) रिलीज होते ही ये अफगानी ब्यूटी चर्चा में आईं. 

    खूबसूरत लुक, भरोसेमंद स्क्रीन प्रेजेंस और मासूमियत- सब था. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. पर वरीना की परफॉर्मेंस की सराहना जरूर हुई. फिर भी, उन्हें वह उड़ान नहीं मिली जिसकी शुरुआती दौर में उम्मीद थी. अब वो कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में उनके अपोजिट नजर आएंगी. हीरा ने फिर से एक नई शुरुआत की है, नए नाम के साथ…लेकिन पुरानी यादों को मिटाकर, क्या उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलेगी. 

    'लवयात्री' बना करियर का टर्निंग पॉइंट या मुश्किलों की शुरुआत?

    लवयात्री से पहले ही सलमान खान फिल्म्स की लॉन्चिंग ने वरीना को एक बड़े प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर दिया था. रिलीज के बाद उनकी स्माइल, स्क्रीन परफॉर्मेंस और जोड़ी को खूब पसंद किया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30–35 करोड़ की कमाई की और एक नए चेहरे के लिए यह बुरा आंकड़ा नहीं माना गया. फिल्म के गानों ने भी खूब धमाल मचाया, इन्हें आज भी खूब सुना जाता है. 

    लेकिन वरीना के लिए मुश्किलें यहीं से शुरू हुईं- अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद उन्हें नए प्रोजेक्ट्स नहीं मिले. उन्होंने दबंग 3 में गेस्ट अपीयरेंस दिया और बादशाह संग एक गाना करके सिमट कर रह गईं. इंडस्ट्री में सर्वाइवल के लिए मजबूत नेटवर्क, लगातार मौके और सही टीम की जरूरत होती है- यहां वे पीछे रह गईं. सलमान का सिर पर हाथ होने के बावजूद उन्हें एक मौका नहीं मिल पाया. धीरे-धीरे वरीना पब्लिक लाइमलाइट से दूर होती गईं.

    बदला नाम-डिलीट किए पुराने सभी पोस्ट

    कुछ समय पहले वरीना ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट्स से लवयात्री से जुड़े और बाकी सभी पुरानी पोस्ट हटा दिए और अपने लिए एक नया नाम चुना- हीरा वरीना. नाम बदलना किसी भी कलाकार के लिए सिर्फ बदलाव नहीं होता, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत होता है.

    हीरा ने हालांकि ने धार्मिक वजह बताते हुए अपने नाम में बदलाव किए थे, लेकिन इसे- नई पहचान बनाना, नए सिरे से करियर रीब्रांडिंग, खुद को एक मजबूत, इन्फॉर्मल छवि से बाहर निकालना, काम के नए अवसर खोजने की कोशिश- के तौर पर देखा गया. क्योंकि हीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी डेब्यू फिल्म के नामोनिशान तक नहीं छोड़े. 

    'किस किसको प्यार करूं 2'  क्या यहीं से बदलेगी किस्मत?

    अब हीरा वरीना कपिल शर्मा संग किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आने वाली हैं. वो उनके लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती नजर आएंगी. यह उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है क्योंकि कपिल शर्मा कॉमेडी का बड़ा नाम हैं. कॉमेडी-रोमांस जॉनर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस खूब जंचती है. उनकी पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. फिल्म से उन्हें फिर से बड़े दर्शकवर्ग तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

    माना जा सकता है कि, लंबे समय से काम की तलाश झेलती हीरा अब इस फिल्म को अपनी असली 'कमबैक एंट्री' की तरह देख रही हैं. फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में कपिल शर्मा-हीरा वरीना के साथ पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी और आयशा खान भी होंगी. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Heera Warina top-news
    Admin

    Related Posts

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर घिरा विवाद, 193 विपक्षी सांसदों ने हटाने का प्रस्ताव लाया

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.