Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»RCB फैंस खुश! रजत पाटीदार की फिटनेस रिपोर्ट क्लियर, खेलने की अनुमति मिली
    खेल

    RCB फैंस खुश! रजत पाटीदार की फिटनेस रिपोर्ट क्लियर, खेलने की अनुमति मिली

    AdminBy AdminNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    RCB फैंस खुश! रजत पाटीदार की फिटनेस रिपोर्ट क्लियर, खेलने की अनुमति मिली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    रजत पाटीदार बाएं घुटने की हल्की चोट से उबर चुके हैं और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है। वह शुक्रवार को कोलकाता में मध्य प्रदेश की टीम से दोबारा जुड़ेंगे और रविवार को होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के तीसरे राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे। पाटीदार एमपी के कप्तान हैं। पिछले चार हफ्तों से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के लिए खेलने के बाद उन्हें लगातार घुटने में दर्द हो रहा था। इसके कारण वह रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच से भी दूर रहे। यह दर्द उन्हें 15 अक्टूबर को पंजाब के ख़िलाफ एमपी के पहले रणजी मैच के दौरान महसूस हुआ था।
     
    क्रिकइंफो के अनुसार पाटीदार ने 10 दिन का रिहैब प्रोग्राम पूरा किया और सीओई की मेडिकल टीम ने उन्हें फिर से खेलने की अनुमति दे दी है। वह नेट में दोबारा बल्लेबाजी शुरू कर चुके हैं। चोट से पहले पाटीदार बेहतरीन लय में थे। उन्होंने रणजी सीजन की शुरुआत पंजाब के ख़िलाफ़ दोहरा शतक लगाकर की थी। इस दौरान दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के कप्तान के तौर पर वह खिताबी सफर में दो शतक और दो अर्धशतक भी लगा चुके थे।

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 उनके लिए आईपीएल 2025 के बाद पहला सफ़ेद गेंद का टूर्नामेंट होगा, जहां वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनका पहला खिताब दिलाने वाले कप्तान थे। इसके बाद पाटीदार को राज्य टीम की सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी गई, जहां उन्होंने शुभम शर्मा की जगह ली।

    पिछले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी सीजन में एमपी उपविजेता रही थी और पाटीदार का योगदान अहम था। वह 428 रन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे। उन्होंने नौ पारियों में 186.08 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और उनके 27 सिक्सर उस सीजन में सबसे ज्यादा थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rajat Patidar fully fit
    Admin

    Related Posts

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026

    अब क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन? अगले 1 साल का पूरा क्रिकेट कैलेंडर जानिए

    March 13, 2026

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026

    जब ओपनिंग मैच में छाए युवराज सिंह, SRH बनाम RCB मुकाबला बना यादगार

    March 12, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर ICC सख्त, जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों पर लगा निलंबन

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.