Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर बोल पड़े ABD, कहा—जज़्बाती होना नुकसानदेह
    खेल

    गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर बोल पड़े ABD, कहा—जज़्बाती होना नुकसानदेह

    AdminBy AdminNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर बोल पड़े ABD, कहा—जज़्बाती होना नुकसानदेह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की होम सीरीज में 0-2 से सफाया होने के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक उन पर भारत में टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद करने के आरोप लग रहे। उनके खिलाफ कही जा रही बातों का लब्बालुआब है- प्रयोग पर प्रयोग, बैटिंग ऑर्डर में मनमाने बदलाव, स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों का तिरस्कार, ऑलराउंडरों के साथ सनक की हद तक प्यार। हालांकि गंभीर ने दो टूक कहा है कि यही तो बदलाव का दौर होता है। ट्रांजिशन फेज यही तो होता है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा है कि इमोशनल कोच का होना अच्छी बात नहीं होती।
     
    रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने गौतम गंभीर को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। वह और गंभीर काफी समय तक एक ही वक्त में इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं। दोनों बतौर खिलाड़ी कई बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने हुए हैं। आईपीएल में भी दोनों लंबे वक्त तक एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। डिविलियर्स ने अपने उन्हीं अनुभवों के आधार पर 'कोच गौतम गंभीर' का मूल्यांकन करने की कोशिश की है। डिविलियर्स ने कहा, 'जब नेतृत्व की बात आती है तो मुझे नहीं पता कि गौतम गंभीर कैसे हैं। मैं उन्हें इमोशनल प्लेयर (भावुक खिलाड़ी) के तौर पर जानता आया हूं और अगर चेंज रूम में भी वही स्थिति है तो आम तौर पर इमोशनल कोच का होना अच्छी बात नहीं मानी जाती है।'

    दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने हालांकि साथ में ये भी कहा कि भावुक खिलाड़ी रहे गंभीर भावुक कोच भी होंगे, ये जरूरी नहीं। उन्होंने कहा, ‘यह कहने की जरूरत नहीं कि वह पर्दे के पीछे उसी तरह के कोच हैं। कुछ भी सही या गलत नहीं होता। कुछ खिलाड़ी पूर्व खिलाड़ी के साथ सहज महसूस करते हैं, कुछ उनके साथ सहज होते हैं जिनके साथ कभी नहीं खेला है लेकिन उसके पास वर्षों का कोचिंग अनुभव हो।’

    डिविलियर्स ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, 'मुझे गैरी कर्स्टन के तहत खेलना बहुत पसंद था। वह भी गंभीर की तरह पूर्व खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ियों को इस बात से आत्मविश्वास आता है कि कोई पूर्व महान खिलाड़ी उनके आस-पास है- कोई है जो उसे और ज्यादा झोंकने के लिए प्रेरित करता है।'

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    De Villiers' big statement on Gambhir
    Admin

    Related Posts

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026

    अब क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन? अगले 1 साल का पूरा क्रिकेट कैलेंडर जानिए

    March 13, 2026

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026

    जब ओपनिंग मैच में छाए युवराज सिंह, SRH बनाम RCB मुकाबला बना यादगार

    March 12, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर ICC सख्त, जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों पर लगा निलंबन

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.