Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»लाल या सफेद– किस अमरूद में है ज्यादा न्यूट्रिशन? जानें दोनों के जबरदस्त फायदे
    लाइफ स्टाइल

    लाल या सफेद– किस अमरूद में है ज्यादा न्यूट्रिशन? जानें दोनों के जबरदस्त फायदे

    AdminBy AdminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाल या सफेद– किस अमरूद में है ज्यादा न्यूट्रिशन? जानें दोनों के जबरदस्त फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सर्दियों में मिलने वाला अमरूद स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का पावरहाउस माना जाता है। ठंड आते ही मार्किट में अलग-अलग तरह के अमरूद आ जाते हैं। ये खाने में जितने टेस्टी होते हैं उतने ही लाभकारी भी होते हैं। लोग बड़े चटकारे लेकर इन्हें खाते हैं और कुछ तो चाट बना लेते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि लाल अमरूद ज्यादा फायदेमंद है या सफेद अमरूद? दोनों ही तरह के अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन उनके गुण और शरीर पर असर में थोड़ा फर्क होता है। ऐसे में लोगों में हमेशा इस बात को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है कि आखिर कौन सा अमरूद ज्यादा सेहतमंद है।

    लाल अमरूद में जहां एंटीऑक्सिडेंट और लाइकोपीन की मात्रा अधिक पाई जाती है, वहीं सफेद अमरूद कैल्शियम, डाइटरी फाइबर और विटामिन C का बेहतर स्रोत है। ऐसे में कौन सा अमरूद आपकी सेहत के लिए बेहतर रहेगा, यह जानना जरूरी है ताकि आप दोनों के फायदे समझकर अपनी डाइट को और भी हेल्दी बना सकें। आइए जान लेते हैं दोनों की तुलना और फायदे विस्तार से।

    लाल अमरूद के पोषक तत्व और फायदे
    लाल-लाल अमरूद देखने में जितने सुंदर लगते हैं खाने में भी उतने ही मीठे और टेस्टी होते हैं। आप जान लें कि लाल रंग के अमरूद का रंग इसमें पाए जाने वाले लाइकोपीन (Lycopene) के कारण होता है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें लाइकोपीन, विटामिन C और A, एंटीऑक्सिडेंट्स, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    लाल अमरूद के सेहत के लिए लाभ

    दिल को मजबूत करता है

    लाल अमरूद में लाइकोपीन पाया जाता है जो हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

    कैंसर से बचाव में मदद

    लाल अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हानिकारक फ्री-रैडिकल्स से बचाते हैं जो कैंसर से बचाव करते हैं।

    स्किन ग्लो बढ़ाता है

    लाल अमरूद में मौजूद कोलेजन आपकी स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं ये आपके कोलेजन को मजबूत कर त्वचा को चमकदार बनाता है।

    वजन घटाने में मददगार

    लाल अमरूद में कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है जो वजन घटाने में लाभकारी होता है।

    सफेद अमरूद के पोषक तत्व और फायदे

    लाल अमरूद के पोषक तत्वों के बारे में तो आपने जान लिया है अब सफेद अमरूद के पोषक तत्वों के बारे में भी जान लेते हैं। बाजार में सबसे ज्यादा मिलने वाले सफेद अमरूद को पाचन और इम्यून सिस्टम के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है। इसमें मुख्य रूप से अत्यधिक विटामिन C, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम और पोटैशियम, फोलेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    सफेद अमरूद के स्वास्थ्य लाभ

    पाचन तंत्र को मजबूत करता है

    सफेद अमरूद को खाने से फाइबर कब्ज और बदहजमी में राहत मिलती है।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    सफेद अमरूद में विटामिन C भर-भरकर मौजूद होता है जो संक्रमण और जुकाम से बचाता है।

    हड्डियों को मजबूत बनाता है

    इसमें कैल्शियम और पोटैशियम की उच्च मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभकारी है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

    डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है सफेद अमरूद, आप इन्हें आराम से बिना डरे खा सकते हैं।

    कौन सा अमरूद सबसे ज्यादा फायदेमंद है?

    अक्सर लोग पूछते हैं लाल अमरूद खाएं या सफेद कौन से ज्यादा अच्छे होते हैं तो आपने ऊपर आर्टिकल में इनके गुणों के बारे में तो पढ़ लिया है अब ऐसे में ये साफ है कि दोनों ही अमरूद सेहत के लिए लाभकारी हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से लाल या सफेद अमरूद का सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    guava health benefits red and white guavas.
    Admin

    Related Posts

    पर्व की थाली में पहाड़ों का तड़का: होली पर बनाएं खास आलू के गुटके व पहाड़ी रायता

    March 2, 2026

    हर हेयर वॉश के बाद टूटते हैं बाल? जानिए सही तरीका जिससे बाल बनें हेल्दी और चमकदार

    February 27, 2026

    बच्चों का बढ़ता वजन क्यों है खतरनाक? स्टडी में दिल की बीमारी और डायबिटीज का अलार्म

    February 27, 2026

    हेल्दी और टेस्टी: शाम के नाश्ते में बनाएं वेजिटेबल सैंडविच

    February 27, 2026

    घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल मिक्स सॉस पास्ता – सबसे आसान तरीका

    February 26, 2026

    हफ्ते में कितनी बार बाल धोना चाहिए? जानिए ऑयली, ड्राई और नॉर्मल हेयर के सही नियम

    February 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    3 मार्च को चंद्र ग्रहण: रामलला मंदिर के कपाट बंद होने का समय घोषित, यहां देखें डिटेल

    March 2, 2026

    कम कीमत, दमदार फीचर्स: ₹5999 में आया 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला नया फोन

    March 2, 2026

    कनाडा से भारत को मिलेगा यूरेनियम, पीएम मोदी और कार्नी की मुलाकात में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए तय

    March 2, 2026

    भद्रा दोष और चंद्र ग्रहण: कब होगा होलिका दहन, आज या कल? जानें शुभ मुहूर्त

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.