Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी, IPL नीलामी में डिकॉक की हैरान करने वाली एंट्री और ग्रीन का पहला सेट
    खेल

    350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी, IPL नीलामी में डिकॉक की हैरान करने वाली एंट्री और ग्रीन का पहला सेट

    AdminBy AdminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी, IPL नीलामी में डिकॉक की हैरान करने वाली एंट्री और ग्रीन का पहला सेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ी शामिल होंगे, जो 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है. इन में से 40 खिलाड़ियों ने खुद को अधिकतम 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है. भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई ही इस कैटेगरी में हैं.

    कैमरन ग्रीन, जिन्हें ऑक्शन का सबसे महंगा खरीद माना जा रहा है, ने खुद को बैटर के तौर पर दर्ज किया है और वह पहली सेट में दिखाई देंगे. वहीं क्विंटन डिकॉक, दुनिथ वेलालगे और जॉर्ज लिन्डे, जो पहले लॉन्गलिस्ट में नहीं थे, उन्हें फाइनल लिस्ट में शामिल किया गया है. कुल मिलाकर 35 नए खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर जोड़ा गया है.

    डिकॉक का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये है. इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. स्मिथ आखिरी बार 2021 में आईपीएल में खेले थे.

    350 शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी हैं.

    आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों की नीलामी के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसे बाद में घटाकर 1005 कर दिया गया था. इन खिलाड़ियों में से ही अंतिम 350 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गई है.

    नीलामी में खिलाड़ियों के पहले सेट में पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल हैं. इन दोनों ने अपना आधार मूल्य 75 लाख रुपये रखा है.

    साझा की गई सूची में दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और जेक फ्रेजर मैकगर्क के अलावा न्यूजीलैंड और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी शामिल हैं. इनमें से प्रत्येक का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये है.

    आईपीएल ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया है, 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ पेश होंगे.

    ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों के पूर्ण राउंड से होगी- बैटर्स, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर-बैटर्स, तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज. इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का पूरा राउंड होगा. प्लेयर नंबर 70 के बाद एक्सेलेरेटेड प्रोसेस शुरू होगा.

    कुल 77 स्लॉट इस ऑक्शन में भरे जाने हैं, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट शामिल हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है- 64.30 करोड़ रुपये, और उनके पास भरने के लिए 13 स्लॉट बचे हैं, जिनमें 6 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    IPL 2026
    Admin

    Related Posts

    T20I क्रिकेट में भारत का बड़ा धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया की किसी टीम के पास नहीं

    March 11, 2026

    अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने ‘कबड्डी के चाणक्य’ रणधीर सिंह सेहरावत को गुजरात जायंट्स का हेड कोच बनाया

    March 11, 2026

    पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से 3 मई तक

    March 11, 2026

    रफ्तार के तूफान बने नाहिद राणा, पाकिस्तान ढेर; पहले वनडे में बांग्लादेश की दमदार जीत

    March 11, 2026

    ICC रैंकिंग में बदलाव: संजू ने छिनी बादशाहत, वरुण और अन्य खिलाड़ियों का जलवा जारी

    March 11, 2026

    क्रिकेट स्टार की पत्नी संजना गणेशन की खूबसूरती ने उड़ाए होश, बिकिनी तस्वीरें वायरल

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गैस की किल्लत से हड़कंप: चेन्नई के रेस्तरां बंद, हाई कोर्ट कैंटीन प्रभावित, रेलवे ने अपनाया इंडक्शन

    March 11, 2026

    T20I क्रिकेट में भारत का बड़ा धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया की किसी टीम के पास नहीं

    March 11, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026

    विवादित चैप्टर पर मचा बवाल, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार—NCERT के पूरे सिलेबस की होगी समीक्षा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.