Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»सूर्या ब्रिगेड का बेहतरीन प्रदर्शन, हार्दिक की बैटिंग और बॉलिंग ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से दी मात
    खेल

    सूर्या ब्रिगेड का बेहतरीन प्रदर्शन, हार्दिक की बैटिंग और बॉलिंग ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से दी मात

    AdminBy AdminDecember 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सूर्या ब्रिगेड का बेहतरीन प्रदर्शन, हार्दिक की बैटिंग और बॉलिंग ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से दी मात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कटक 
    कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 101 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. ये टी20 सीरीज दो महीने बाद शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. हार्दिक पंड्या ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी. लेकिन इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 13वें ओवर में ही 74 के स्कोर पर ढेर हो गई.

    ऐसी रही साउथ अफ्रीका की पारी

    176 के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अर्शदीप ने क्विटन डिकॉक को चलता किया. डिकॉक खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप ने स्टब्स को भी चलता किया. स्टब्स के खाते में 14 रन आए. छठे ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया. मार्करम 14 रन बना सके. सातवां ओवर लेकर हार्दिक पंड्या आए. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर मिलर को आउट कर दिया. यानी 50 रनों के भीतर ही अफ्रीका को चौथा झटका लगा. इसके बाद 8वें ओवर में वरुण ने साउथ अफ्रीका को 5वां झटका दिया.

    इसके बाद 10वें ओवर में वरुण ने जानसेन को भी बोल्ड कर दिया और साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया. जानसेन ने 12 रन बनाए. 11वें ओवर में बुमराह ने ब्रेविस को आउट किया. इस विकेट के साथ ही बुमराह के टी20 करियर में 100 विकेट भी पूरे हो गए. इसी ओवर में बुमराह ने केशव महाराज का भी विकेट झटका. 12वें ओवर में अक्षर ने साउथ अफ्रीका को 9वां झटका दिया. इसके बाद अगले ही ओवर में शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका को 74 पर ढेर कर दिया.

    ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
     
    भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं बुमराह ने 3 ओवर में 17 रन दिए और 2 विकेट लिए. वरुण ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए. अक्षर को भी दो सफलता मिली. जबकि हार्दिक और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिले.

    पहले बात हार्दिक पंड्या की

    हार्दिक पंड्या ने 74 दिनों के बाद टीम इंडिया के लिए वापसी की थी. एशिया कप में लगी चोट के चलते वह बाहर हुए थे. लेकिन इस मैच में उन्होंने क्या वापसी की. 12वें ओवर में जब हार्दिक बल्लेबाजी के लिए उतरे तो भारत की हालत ठीक नहीं थी. उस वक्त भारत का स्कोर 78-4 था. लेकिन हार्दिक ने 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रनों की नाबाद पारी खेली और 25 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 175 रन बनाए.वहीं, हार्दिक का जलवा गेंदबाजी में भी दिखा. हार्दिक ने दो ओवर में केवल 16 रन दिए और एक विकेट झटका. टी20 में विकेटों के शतक से अब वो केवल एक विकेट ही दूर हैं.

    भारतीय गेंदबाजों का शिकंजा

    इस मैच की सबसे खास बात ये रही की भारत का हर गेंदबाज प्रभावी रहा. कप्तान सूर्या ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी ने विकेट झटके. अर्शदीप को दो, बुमराह-वरुण और अक्षर को 2-2 विकेट मिले. वहीं, हार्दिक और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली. बुमराह ने इसी के साथ टी20 करियर में 100 विकेट पूरे किए. तीनों फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट लेने वाले वो दुनिया के कुछ चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं.

    भारत की ये जीत क्यों है खास

    भारत की ये 101 रनों की जीत कई मायनो में खास है. दो महीने बाद भारत को टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. इसके लिए भारत के पास अब सिर्फ 9 मैच बचे हैं. यानी तैयारियों के लिए हर मुकाबला अहम है. भारत को 4 मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है, जबकि न्यूजीलैंड के साथ जनवरी में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद 7 फरवरी से वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा. उससे पहले भारत की ये जीत उसके मनोबल को बढ़ाने वाली है.

    ऐसी रही भारत की पारी 

    कटक टी20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और शुभमन ग‍िल महज 4 रन बनाकर पहले ही ओवर में लुंगी एनग‍िडी की गेंद पर आउट हो गए. कुछ देर बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी भी 11 रन बनाकर लुंगी की गेंद पर पवेल‍ियन लौट गए. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40-2 था. 7वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल में अच्छी साझेदारी पनप रही थी. लेकिन 12वें ओवर में तिलक वर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए. 14वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब अक्षर पटेल 23 रन बनाकर आउट हो गए.
     
    इसके बाद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों के बीच 19 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 18वें ओवर में शिवम दुबे आउट हो गए. शिवम ने 11 रन बनाए. हार्दिक पंड्या ने 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. हार्दिक ने 28 गेंद में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा.

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured hardik
    Admin

    Related Posts

    किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का जादू

    February 17, 2026

    सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

    February 17, 2026

    पिछले नौ वर्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुआ व्यापक विस्तार, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी की संख्या में हुई वृद्धि

    February 17, 2026

    उद्यम सारथी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आसान हो रहा कारोबार

    February 17, 2026

    पथिराना की चोट ने बढ़ाई श्रीलंका की टेंशन, सुपर-8 से पहले संकट

    February 17, 2026

    CM डॉ. यादव बोले: मध्यप्रदेश बना समावेशी विकास और तीव्र गतिशील अर्थव्यवस्था वाला राज्य

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    OLA विवाद: बाइक रिपेयरिंग के दौरान लापता, CEO भुविश अग्रवाल के खिलाफ वारंट

    February 17, 2026

    BJP से कांग्रेस तक का सरप्राइज, वरिष्ठ नेता की बेटी का पार्टी बदलना मचा रहा हलचल

    February 17, 2026

    किसके खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी? T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद टूटा न्यूजीलैंड का जादू

    February 17, 2026

    सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.