Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»Pixel यूजर्स की मौज! भारत में शुरू हुआ Google Pixel Upgrade Program, जानें कैसे मिलेगा नया फोन
    तकनीकी

    Pixel यूजर्स की मौज! भारत में शुरू हुआ Google Pixel Upgrade Program, जानें कैसे मिलेगा नया फोन

    AdminBy AdminDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Pixel यूजर्स की मौज! भारत में शुरू हुआ Google Pixel Upgrade Program, जानें कैसे मिलेगा नया फोन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    गूगल भारतीयों के लिए तोहफा लेकर आया है। कंपनी ने भारत में पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत आप हर साल नए पिक्सल स्मार्टफोन को सिर्फ हर महीने 3,333 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। यह प्रोग्राम आज से शुरू हो गया है और उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो हर साल अपना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं। गूगल यह प्रोग्राम कैशिफाई, बजाज फाइनेंस लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर लाया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आसानी से प्रीमियम स्मार्टफोन पहुंचाना है। सीमित समय के लिए यह प्राग्रोम लॉन्च हुआ है।

    सीमित समय के लिए है प्रोग्राम
    Google Pixel Upgrade प्रोग्राम नाम से ही पता चल रहा है कि यह स्मार्टफोन के अपग्रेड से जुड़ा है। गूगल का खास प्रोग्राम 30 जून, 2026 तक भारत के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर चलेगा। यह उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहते हैं और हर साल नया फोन लेना पसंद करते हैं।

    क्या है गूगल का पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम?
    प्रोग्राम के तहत कुछ खास पिक्सल स्मार्टफोन 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि सिर्फ नौ महीने की किश्तें भरने के बाद ही आप अपने फोन को नए पिक्सल मॉडल में बदल सकते हैं। इस प्रोग्राम में आपको अपने पुराने फोन के बदले अच्छी कीमत मिलने की गारंटी भी दी जा रही है। चाहे उसकी हालत कैसी भी हो, बस फोन चालू होना चाहिए और बेसिक चेक पास कर लेना चाहिए।

    कैसे उठा पाएंगे इस अपग्रेड प्रोग्राम का लाभ?
    इस प्रोग्राम में यूजर्स नौ महीने बाद अपने फोन को अपग्रेड कर सकते हैं। अगर आप कम से कम नौ ईएमआई भर चुके हों, तो आप अपने मौजूदा पिक्सल फोन को नए मॉडल के लिए एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर 15 मीहने ईएमआई भर दी तो आपके लिए यह ऑफर नहीं है।

    कंपनी भरेगी आपके पुराने लोन का पैसा
    आपके पुराने फोन के लोन की बची हुई रकम कैशिफाई आपके बैंक अकाउंट में डाल देगा। इससे आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपना पुराना लोन खत्म कर पाएंगे और नए में अपग्रेड कर पाएंगे। इसके बाद, आप अपने नए फोन के लिए 24 महीने की एक नई नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान में शामिल हो जाएंगे।

    गूगल की इन सर्विस का फ्री में मिलेगा ट्रायल
    नए पिक्सल फोन खरीदने पर आपको गूगल की कुछ सेवाओं के फ्री ट्रायल भी मिलेंगे। पिक्सल 10 प्रो मॉडल के साथ आपको एक साल के लिए गूगल एआई प्रो, छह महीने के लिए फिटबिट प्रीमियम और तीन महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, पिक्सल 10 के साथ आपको छह महीने के लिए गूगल वन प्रीमियम (2TB) के साथ फिटबिट और यूट्यूब प्रीमियम के ट्रायल भी मिलेंगे।

    इन पिक्सल फोन्स के लिए आया प्रोग्राम
    इस अपग्रेड प्रोग्राम में पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो एक्सएल और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड जैसे मॉडल शामिल हैं। जब आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको कैशिफाई से 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Google Pixel Pixel smartphone
    Admin

    Related Posts

    3.5 अरब लोगों के लिए गूगल का चेतावनी अलर्ट, ‘जीरो डे’ संकट से बचने के लिए करें ये जरूरी कदम

    March 16, 2026

    गर्मी से राहत सस्ती! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC की सबसे बड़ी डील, Voltas-Godrej भी शामिल

    March 15, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.