Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»टैबलेट मार्केट में धमाका! Redmi ला रहा है 12000mAh बैटरी वाला नया Pad 2 Pro
    तकनीकी

    टैबलेट मार्केट में धमाका! Redmi ला रहा है 12000mAh बैटरी वाला नया Pad 2 Pro

    AdminBy AdminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टैबलेट मार्केट में धमाका! Redmi ला रहा है 12000mAh बैटरी वाला नया Pad 2 Pro
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    नए साल की शुरुआत के साथ ही शाओमी चौंकाने वाली है। शाओमी का सब ब्रैंड ‘रेडमी’ भारत में 6 जनवरी को अपना नया स्‍मार्टफोन Redmi Note 15 लॉन्‍च करने जा रहा है। अब जानकारी आई है कि कंपनी Redmi Pad 2 Pro नाम से नया टैबलेट भी उसी दिन पेश करेगी। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खूबी होने वाली है बैटरी। रेडमी पैड 2 को सबसे बड़ी बैटरी वाले टैबलेट के तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। यह 12 हजार एमएएच कैपिसिटी होगी। दुनिया में इतनी बड़ी बैटरी क्षमता वाला टैब अबतक पेश नहीं किया गया है।

    Redmi Pad 2 Pro की प्रमुख खूबियां
    Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के भारतीय मॉडल के स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि ग्‍लोबल मार्केट में यह टैब पहले से उपलब्‍ध है। वहां मौजूद फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 12.1 इंच का 2.1K डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी 12 हजार एमएएच की बैटरी 27 वॉट की चार्जिंग काे सपोर्ट करती है। भारतीय मॉडल में कितने वॉट की चार्जिंग मिलेगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है। ग्‍लोबल वेरिएंट में 7एस जेन4 चिपसेट को इस्‍तेमाल किया गया है। डिस्‍प्‍ले में डॉल्‍बी विजन का सपोर्ट भी है।

    4 स्‍पीकर्स का सपोर्ट
    ऐसा कहा जाता है कि Redmi Pad 2 Pro को क्‍वॉड स्‍पीकर सेटअप के साथ लाया जा सकता है, जिसमें डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट होगा। टैब के ग्‍लोबल मॉडल में भी यही सुविधा मिलती है। इससे यह टैबलेट काफी लाउड और क्र‍िस्‍प साउंट जनरेट कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट फ्रंट और बैक साइड में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑफर कर सकता है, जिससे ऑनलाइन क्‍लास आद‍ि में इसे इस्‍तेमाल करना सुविधाजनक हो जाएगा।

    लॉन्‍च हो सकता है सिम मॉडल
    सूत्रों की मानें तो Redmi Pad 2 Pro को वाईफाई मॉडल के अलावा, सिम सपोर्ट करने वाले मॉडल के साथ भी लाया जा सकता है। यह 5जी कनेक्‍ट‍िविटी को सपोर्ट कर सकता है, जिससे उन यूजर्स के लिए टैबलेट इस्‍तेमाल करना सुविधाजनक हो जाएगा, जिनके यहां ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं है। कहा जा रहा है कि टैब में मिलने वाला सिम सपोर्ट सिर्फ इंटरनेट तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि इसे कॉलिंग के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Redmi Pad 2 Pro
    Admin

    Related Posts

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

    March 13, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    योगी सरकार की पहल से प्रथम और द्वितीय चरणों में 1.56 लाख से अधिक बच्चों को मिला प्रवेश

    March 14, 2026

    उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ

    March 14, 2026

    जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

    March 14, 2026

    डिजिटल प्लेटफॉर्म से देशभर तक पहुंचा कारोबार

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.