Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पाकिस्तानी टीम की कोचिंग छोड़ने पर जेसन गिलेस्पी का बड़ा बयान,
    खेल

    पाकिस्तानी टीम की कोचिंग छोड़ने पर जेसन गिलेस्पी का बड़ा बयान,

    AdminBy AdminJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तानी टीम की कोचिंग छोड़ने पर जेसन गिलेस्पी का बड़ा बयान,
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने आखिरकार उस वजह का खुलासा कर दिया है, जिसके चलते उन्होंने दिसंबर 2024 में अचानक पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. गिलेस्पी का कहना है कि उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के रवैये और अंदरूनी कामकाज के कारण पद छोड़ा.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Q&A सेशन के दौरान जेसन गिलेस्पी ने बताया कि पीसीबी के कुछ फैसले पेशेवर और निजी दोनों स्तर पर उनके लिए अपमानजनक थे. गिलेस्पी को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान की टेस्ट टीम को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जब टीम रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार संघर्ष कर रही थी. गिलेस्पी के अनुसार, हालात तब पूरी तरह बिगड़ गए जब पीसीबी ने सीनियर असिस्टेंट कोच टिम नीलसन को बिना किसी सूचना के बर्खास्त कर दिया.

    जेसन गिलेस्पी ने लिखा, 'मैं पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हेड कोच था और पीसीबी ने हमारे सीनियर असिस्टेंट कोच को बिना मुझे बताए निकाल दिया. हेड कोच होने के नाते यह मेरे लिए पूरी तरह अस्वीकार्य था. इसके अलावा भी कई ऐसे मुद्दे थे, जिनकी वजह से मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा था. '

    'कमजोर' टीम को संवारने की मिली थी जिम्मेदारी
    उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के फैसलों के बाद पाकिस्तानी टीम के साथ काम करना असंभव था. जेसन गिलेस्पी को एक ऐसी पाकिस्तानी टीम मिली थी, जो आत्मविश्वास और निरंतरता की कमी से जूझ रही थी. उनके कार्यकाल की शुरुआत भी निराशाजनक रही, जब सितंबर में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में पाकिस्तान की बल्लेबाजी और टीम संतुलन की पुरानी कमजोरियां फिर सामने आईं.

    हालांकि, इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने जेसन गिलेस्पी की कोचिंग में जबरदस्त सुधार दिखाया. अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 2-1 से हराकर हालिया सालों की सबसे यादगार टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की. तब पहला टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तानी टीम ने पिचों और स्पिन गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल किया और अगले दो मुकाबलों में इंग्लैंड पर पूरी तरह हावी रहा.

    जेसन गिलेस्पी और पीसीबी के बीच विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ था. इस्तीफे के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि पीसीबी ने उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया था. हालांकि, बोर्ड ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गिलेस्पी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में तय चार महीने का नोटिस पीरियड पूरा नहीं किया, जिससे वह शर्तों का उल्लंघन कर बैठे.

    जेसन गिलेस्पी के इस खुलासे ने एक बार फिर पीसीबी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनके बयान से साफ झलकता है कि बोर्ड के अंदर फैसले किस तरह लिए जाते हैं और कोचिंग स्टाफ को किस हद तक नजरअंदाज किया जाता है. गिलेस्पी के मुताबिक समस्या नतीजों की नहीं थी, बल्कि सम्मान और संवाद की कमी थी.

    जेसन गिलेस्पी ने अपने लगभग एक दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर (1996-2006) में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कई मौकों पर यादगार प्रदर्शन किया. उन्होंने कुल 71 टेस्ट, 97 ओडीआई और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 402 विकेट लेने के अलावा 1531 रन बनाए.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Jason Gillespie
    Admin

    Related Posts

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026

    अब क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन? अगले 1 साल का पूरा क्रिकेट कैलेंडर जानिए

    March 13, 2026

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026

    जब ओपनिंग मैच में छाए युवराज सिंह, SRH बनाम RCB मुकाबला बना यादगार

    March 12, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर ICC सख्त, जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों पर लगा निलंबन

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    BKTC का फैसला: बदरीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में केवल हिंदुओं को अनुमति

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.