Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में 41वां शतक, सिडनी में किया रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा
    खेल

    जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में 41वां शतक, सिडनी में किया रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा

    AdminBy AdminJanuary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में 41वां शतक, सिडनी में किया रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     सिडनी
    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पांचवें एवं आखिरी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच दूसरे दिन (5 जनवरी) रूट ने शतकीय पारी खेली. रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी में 15 चौकों की मदद से 242 गेंदों पर 160 रन बनाए. रूट ने इस दौरान 146 गेंदों पर शतक पूरा किया. रूट के टेस्ट करियर का ये 41वां शतक रहा.

    जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली. पोंटिंग ने भी टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक जड़े थे. जैक्स कैलिस और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही इन दोनों से ज्यादा टेस्ट लगा पाए थे. इस फॉर्मेट में कैलिस ने 45 और सचिन ने 51 शतक लगाए. रूट ने बता दिया है कि मौजूदा दौर के वो बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज हैं. एक्टिव बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ (36) और केन विलियमसन (33) तो रूट से काफी पीछे हैं.

    पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त होने के बाद जो रूट 72 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन उन्होंने बेहतर गेंदबाजी और असमान उछाल वाली पिच के बावजूद बिना किसी परेशानी के अपनी पारी को आगे बढ़ाया. दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक (84), बेन स्टोक्स (0) और जेमी स्मिथ (46) के विकेट गिरे, लेकिन रूट ने संयम बनाए रखा और यादगार पारी खेलने में कामयाब रहे.

    टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

    51- सचिन तेंदुलकर (भारत)
    45- जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)
    41- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
    41- जो रूट (इंग्लैंड)
    38- कुमार संगकारा (श्रीलंका)

    यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जो रूट का दूसरा टेस्ट शतक रहा. ये दोनों शतक उन्होंने मौजूदा सीरीज में बनाए हैं. हैरानी की बात यह है कि इससे पहले तक ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 14 टेस्ट मैचों में वह एक भी शतक नहीं लगा पाए थे.  2021 से लेकर अब तक रूट टेस्ट क्रिकेट में 24 शतक जड़ चुके हैं. पांच मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 3-1 से पीछे है, लेकिन सिडनी टेस्ट में जीत से टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 में 12 अहम अंक मिल सकते हैं. इंग्लैंड इस समय नौ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है.

    2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतक
    24- जो रूट (इंग्लैंड)
    10- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
    10- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
    10- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
    10- शुभमन गिल (भारत)

    इंग्लैंड के लिए विदेशी एशेज सीरीज में सर्वाधिक शतक (1994-95 से)
    3- माइकल वॉन (2002/03)
    3- एलिस्टेयर कुक (2010/11)
    2- जोनाथन ट्रॉट (2010/11)
    2- जो रूट (2025/26)

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Joe Root top-news
    Admin

    Related Posts

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.