Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»108MP कैमरा से लेकर कर्व्ड AMOLED स्क्रीन तक: भारत में आया Redmi Note 15 5G, जानें कीमत
    तकनीकी

    108MP कैमरा से लेकर कर्व्ड AMOLED स्क्रीन तक: भारत में आया Redmi Note 15 5G, जानें कीमत

    AdminBy AdminJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    108MP कैमरा से लेकर कर्व्ड AMOLED स्क्रीन तक: भारत में आया Redmi Note 15 5G, जानें कीमत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     
    शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने अपना नया स्‍मार्टफोन Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह खूबसूरत डिजाइन, स्‍ल‍िम बॉडी के साथ आता है। फोन कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट इसमें मिलता है। 5520mAh की बैटरी है, जिसे लेकर दावा है कि यह 5 साल चलने के बाद भी 80% लाइफ साइकल के साथ डटी रहती है। Redmi Note 15 5G में 108 मेगापिक्‍सल का डुअल एआई कैमरा है। दावा है कि इस सेंसर को सैमसंग ने खास शाओमी के लिए बनाया है। फोन में 20 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस।

    भारत में प्राइस, उपलब्‍धता
    Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये से शुरू है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं, 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। बता दें कि ये कीमतें बैंक डिस्काउंट के साथ हैं। फोन की सेल 9 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

    फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    Redmi Note 15 5G कंपनी का अबतक का सबसे स्‍ल‍िम और लाइटवेट स्‍मार्टफोन है। यह 7.35mm स्‍लीक है और इसका वजन 178 ग्राम है। Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच का कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 3200 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। यह डिस्‍प्‍ले टीयूवी ट्रिपल सर्टिफाइड है और आंखों को कम नुकसान पहुंचाता है। रेडमी का कहना है कि इस डिस्‍प्‍ले को गीली उंगल‍ियों से भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

    प्रोसेसर, ओएस
    Redmi Note 15 5G में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड शाओमी हाइपर 2 ओएस पर रन करता है। कंपनी ने 4 ओएस अपग्रेड और 6 साल के सिक्‍यो‍रिटी अपडेट्स का वादा किया है। फोन में डॉल्‍बी एटमॉस साउंड सपोर्ट, एआई कॉल नॉइस रिडक्‍शन, आईआर रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह गूगल के जेमिनी एआई की खूबियों से भी पैक है।

     बैटरी, कैमरा
    Redmi Note 15 5G में 5520mAh की बैटरी दी गई है। यह 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा कर रही है कि 5 साल इस्‍तेमाल किए जाने के बाद भी फोन की बैटरी हेल्‍थ 80 फीसदी बनी रहेगी। रेडमी के इस फोन में 108MP का सैमसंग ISOCELL HM9 कैमरा सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन और 4K वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। 20 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा इस डिवाइस में दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि 108MP का यह सेंसर किसी और ब्रैंड के स्‍मार्टफोन में नहीं मिलेगा, क्‍योंकि इस सेंसर को शाओमी-रेडमी फोन्‍स के लिए बनाया गया है, जो अच्‍छी क्‍वॉलिटी की फोटो ले सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Redmi Note 15 5G
    Admin

    Related Posts

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

    March 13, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.