Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»Realme Pad 3 और Redmi Pad 2 Pro भारत में लॉन्च, 12000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत और फीचर्स
    तकनीकी

    Realme Pad 3 और Redmi Pad 2 Pro भारत में लॉन्च, 12000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत और फीचर्स

    AdminBy AdminJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Realme Pad 3 और Redmi Pad 2 Pro भारत में लॉन्च, 12000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत और फीचर्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     भारत में पहली बार 12 हजार एमएएच बैटरी वाले 2 टैबलेट लॉन्‍च हुए हैं। खास बात है कि रियलमी और रेडमी ने इन टैबलेट को लॉन्‍च किया है। दोनों कंपनियां एक दूसरे की प्रतिद्वंदी हैं और इन्‍होंने एक ही दिन अपने प्रोडक्‍ट पेश किए हैं। realme Pad3 में 12200mAh बैटरी है, जबकि Redmi Pad 2 Pro में 12000mAh बैटरी दी गई है। रियलमी ने अपने टैब में मीडियाटेक का चिपसेट लगाया है और रेडमी पैड में स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर मिलता है। इनकी कीमतें भी आसपास हैं। आइए दोनों टैबलेट के दाम और इनके फीचर्स को जानते हैं।

    Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। यह इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वाले वाईफाई वेरिएंट की है। टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में आया है। ध्यान रखें कि ये कीमतें 2000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ हैं। इसकी सेल 12 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

    realme Pad3 की शुरुआती कीमत 24999 रुपये है। यह 8GB+128GB Wifi मॉडल के दाम हैं। इसी रैम और स्‍टोरेज के साथ 5जी मॉडल की कीमत 27999 रुपये है। अगर आप 8 जीबी और 256 जीबी स्‍टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो वह 5जी कनेक्‍ट‍िविटी में आएगा और कीमत 29999 रुपये है। याद रहे क‍ि यह कीमत 2 हजार रुपये के बैंक ऑफर के साथ है।

    realme Pad3 फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    realme Pad3 को स्‍टूडेंट्स, प्रोफेशनल्‍स और रोजाना इस्‍तेमाल के लिए तैयार किया गया है। डिजाइन इसकी बड़ी ताकत है। यह कॉम्‍पैक्‍ट होने के साथ-साथ बुक स्‍टाइल डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। दावा है कि यह किसी लैपटॉप की तरह काम करता है और एआई की तरह सोच सकता है। realme Pad3 में 2.8K बुक व्‍यू डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 11.6 इंच की स्‍क्रीन है। शार्प टेक्‍स्‍ट और क्‍लीयर विजुअल्‍स पेश करती है। टीयूवी रीनलैंड सर्टिफ‍िकेशन डिस्‍प्‍ले को मिला है यानी यह आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली ब्‍लू लाइट का कम उत्‍सर्जन करता है। दावा है कि यह डिस्‍प्‍ले पढ़ाई के साथ-साथ एंटरटेनमेंट में भी जबरदस्‍त रहने वाला है।

    realme Pad3 में 12200mAh की टाइटन बैटरी लगी है। यह 45W की फास्‍ट चार्जिंग के साथ 10 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह टैब सिर्फ 6.6mm स्‍ल‍िम है और इसका वजन 560 ग्राम है। realme Pad3 में मीडियाटेक डाइमेंस‍िटी 7300 मैक्‍स चिपसेट की ताकत है। क्‍वाड स्‍टीरियो स्‍पीकर्स दिए गए हैं। यह 5जी मोबाइल कनेक्‍ट‍िविटी को सपोर्ट करता है।

    Redmi Pad 2 Pro फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    Redmi Pad 2 Pro का डिस्‍प्‍ले साइज रियलमी के टैब से अधि‍क है। यह 12.1 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आता है, जो 2.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डॉल्‍बी विजन सपोर्ट है। यह डिस्‍प्‍ले भी टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है और 600 निट्स की ब्राइटनैस ऑफर करता है।

    Redmi Pad 2 Pro में स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट की ताकत दी गई है। इस टैब में 12 हजार एमएएच की बैटरी लगी है जो 27 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैब में भी कुल 4 स्‍पीकर्स दिए गए हैं जो डॉल्‍बी एटमॉस साउंड को सपोर्ट करते हैं। यह वाईफाई और 5जी कनेक्‍ट‍िविटी में आता है। दावा है कि इसके 5जी वेरिएंट को सिर्फ इंटरनेट नहीं, बल्कि कॉलिंग के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। रेडमी टैब में ढेर सारे एआई फीचर्स लाए गए हैं। कंपनी इस टैब के साथ कीबोर्ड और स्‍टायलस पेन भी लेकर आई है, ज‍िन्‍हें आपको अलग से खरीदना होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Realme Pad 3 Redmi Pad 2 Pro
    Admin

    Related Posts

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

    March 13, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.