Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»T20 वर्ल्ड कप 2026: आयरलैंड की टीम में पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर, IPL खिलाड़ी भी शामिल
    खेल

    T20 वर्ल्ड कप 2026: आयरलैंड की टीम में पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर, IPL खिलाड़ी भी शामिल

    AdminBy AdminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    T20 वर्ल्ड कप 2026: आयरलैंड की टीम में पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर, IPL खिलाड़ी भी शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     डबलिन
    श्रीलंका और भारत की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड नेअपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. सबसे अनुभवी खिलाड़ी और इस फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पॉल स्टर्लिंग टीम की संभाल संभालेंगे. जबकि लोर्कन टकर को उप-कप्तान बनाया गया है.

    आयलैंड की टीम में शामिल 15 में से 12 खिलाड़ी पिछले टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे. स्क्वॉड में शामिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी अनुभव है. लिटिल ने गुजरात टाइटन्स के लिए 11 मैचों में इतने ही विकेट लिए थे. नए चेहरों में टिम टेक्टर, बेन कैलिट्ज और मैथ्यू हम्फ्रीज को स्क्वॉड में जगह मिली है, जो टीम को नई ऊर्जा और गहराई प्रदान कर सकते हैं.

    यह आयरलैंड की नौवीं टी20 विश्व कप उपस्थिति होगी. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2022 में आया था, जब टीम सुपर राउंड तक पहुंची थी. इस दौरान उसने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी चैम्पियंस टीम को मात दी. आयरलैंड के राष्ट्रीय मेन्स सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं.

    एंड्रयू व्हाइट कहते हैं, 'इस टी20 विश्व कप का हमें बेसब्री से इंतजार है. 2022 यादगार था, लेकिन 2024 हमारे मुताबिक नहीं रहा, जिसे सुधारने के लिए हम लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं. हम एक मुश्किल ग्रुप में हैं, लेकिन हमने हाल में इन टीमों के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है. हम बिना डर के उतरेंगे. पिछले कुछ वर्षों में हमने इस रीजन में काफी क्रिकेट खेली है, इसलिए हमारी तैयारी और रणनीति मजबूत होगी.'

    आयरिश टीम विश्व कप से पहले इटली और यूएई के खिलाफ मुकाबले खेलेगी, जिससे उन्हें उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी. आयरलैंड को ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे की टीम्स भी शामिल हैं. आयरलैंड अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा.

    टी20 विश्व कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग.

    टी20 विश्व कप में आयरलैंड के मैच:
    8 फरवरी: बनाम श्रीलंका, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
    11 फरवरी: बनाम ऑस्ट्रेलिया, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
    14 फरवरी: बनाम ओमान, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
    17 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे, पल्लेकेल

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ireland
    Admin

    Related Posts

    5–6 करोड़ मिल जाएं तो… युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग के मुकाबले कितने पीछे हैं मोहम्मद कैफ?

    January 16, 2026

    वक़्त बदला, रिकॉर्ड थमे रहे! रवींद्र जडेजा का घरेलू मैदान पर आखिरी अर्धशतक कब आया?

    January 16, 2026

    रेसिंग की नई पहचान: रेड बुल ने F1 सीजन 2026 की नई लिवरी से उठाया पर्दा

    January 16, 2026

    केंद्र सरकार का गिफ्ट: पहाड़ी राज्यों के इंजीनियरों को PSU में जॉब, जानें सैलरी

    January 16, 2026

    कंधे पर बंदूक रखकर चला निशाना! रोहित को हटाने में गंभीर या अगरकर—किसका था फैसला?

    January 16, 2026

    WPL महा-मुकाबला: 72 घंटे में दूसरी टक्कर, यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.