Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»शास्त्री की ऐतिहासिक प्लेइंग-5 में रोहित नहीं! पूर्व कोच की पसंद ने छेड़ी नई बहस
    खेल

    शास्त्री की ऐतिहासिक प्लेइंग-5 में रोहित नहीं! पूर्व कोच की पसंद ने छेड़ी नई बहस

    AdminBy AdminJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शास्त्री की ऐतिहासिक प्लेइंग-5 में रोहित नहीं! पूर्व कोच की पसंद ने छेड़ी नई बहस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत ने क्रिकेट को कई लीजेंड खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने दशकों के हिसाब से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया है। ऐसे में जब किसी से भारत के टॉप-5 खिलाड़ियों का चयन करने को कह दिया जाए तो यह उनसे लिए लगभग नामुमकिन सा काम होगा। मगर इस नामुमकिन काम को रवि शास्त्री ने संभव करके दिखाया है। उन्होंने हाल ही में भारत के टॉप-5 ऑल टाइम खिलाड़ियों का चयन किया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह ना देकर उनके फैंस को निराश किया है।
     
    रवि शास्त्री ने स्टिक टू क्रिकेट पर माइकल वॉन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “पक्का गावस्कर, हम शुरू करेंगे, 70s, कपिल, सचिन, विराट, पक्का। मैं उस दौर के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों को देख रहा हूं। मुश्किल है। बिशन बेदी भी होते, लेकिन, MS फिर से, MS आएंगे, और फिर बुमराह अभी भी यहां हैं। बुमराह जवान हैं। बुमराह के पास अभी भी क्रिकेट है। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं जिन्होंने लगभग अपना क्रिकेट खत्म कर लिया है। तो ये पांच होंगे।”

    शास्त्री ने अपने ऑल टाइम 5 भारतीय क्रिकेटर चुनते हुए कहा, “यह सनी, कपिल होंगे, तो मैं 70 के दशक में सनी, 80 के दशक में कपिल, 90 के दशक में सचिन फिर धोनी, विराट को चुन रहा हूं।”

    वहां मौजूद एलिस्टर कुक ने रवि शास्त्री से पूछा, ‘नंबर वन कौन है? गावस्कर, गॉडफादर?’
    रवि शास्त्री ने जवाब में कहा, “मैं कहूंगा बैटिंग में। कपिल, वाह, शानदार क्रिकेटर। और मैं पूरे पैकेज को देखूं तो नंबर वन तेंदुलकर होंगे। उम्मीदों की वजह से, लंबे समय तक खेलने की वजह से, 24 साल तक गेम खेलने की वजह से, 24 साल तक गेम में, और उन्होंने 100-100 रन बनाए, उन्होंने हर दशक के पेस अटैक का सामना किया है।”

    रवि शास्त्री के ऑल टाइम टॉप-5 भारतीय क्रिकेटर-
    – सचिन तेंदुलकर।
    – विराट कोहली।
    – एमएस धोनी।
    – सुनील गावस्कर।
    – कपिल देव।

    रवि शास्त्री ने इस लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह ना देकर उनके फैंस से पंगा लिया है। शास्त्री ने रोहित शर्मा को भी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है, जिनकी कप्तानी में भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ravi Shastri
    Admin

    Related Posts

    PAK vs ENG: करीबी मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, टीवी डिबेट में भिड़े पूर्व खिलाड़ी

    February 25, 2026

    इंडियन ओपन स्क्वैश 2026: 18 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले, ब्रेबोर्न स्टेडियम तैयार

    February 25, 2026

    ईशान किशन की रैंकिंग में छलांग, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा भी शामिल; पाकिस्तानी खिलाड़ी से टक्कर

    February 25, 2026

    सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे को हराने के लिए कितने रन चाहिए? बैटिंग आने पर ओवर के हिसाब से टारगेट समझें

    February 25, 2026

    विश्व कप विजेता क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार, जानें उन्हें क्या-क्या मिला

    February 25, 2026

    टीम चयन पर मंथन जरूरी! रवि शास्त्री बोले—एक और स्पिनर के साथ उतरे भारत

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    BJP का संगठनात्मक फेरबदल: मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की नई टीम घोषित, देखें पूरी लिस्ट

    February 25, 2026

    सावंत vs बोरकर: जमीन उपयोग नियमों पर नहीं थम रहा विवाद, आंदोलन जारी

    February 25, 2026

    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत

    February 25, 2026

    विधानसभा में विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न; नवाचारों और योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.