Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम में बदलाव: बाबर आजम अब तीसरे नंबर पर नहीं, कप्तान सलमान ने पोजिशन संभाली
    खेल

    टीम में बदलाव: बाबर आजम अब तीसरे नंबर पर नहीं, कप्तान सलमान ने पोजिशन संभाली

    AdminBy AdminJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम में बदलाव: बाबर आजम अब तीसरे नंबर पर नहीं, कप्तान सलमान ने पोजिशन संभाली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद 

    पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में 22 रनों से हराया। ये जीत पाकिस्तान के लिए काफी खास है। क्योंकि सलमान आगा के नेतृत्व वाली टीम 2650 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 इंटरनेशनल में हराने में कामयाब हुई है। लाहौर में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले मैच में बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था और इस वजह से वह खुद बाबर आजम से पहले बैटिंग करने के लिए उतरे थे और उनका ये फैसला सही साबित हुआ है, जिसकी वजह से बाबर आजम की तीसरे नंबर की बैटिंग पोजिशन अब छिन गई है।

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड अच्छा रहा है। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में करीब 35 पारियों में 1245 रन बनाए हैं। हालांकि टी20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में बाबर आजम अपने पसंदीदा स्थान पर नहीं खेल सकेंगे। क्योंकि पाकिस्तान के नियमित कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि वह अब खुद इस जगह पर खेलते हुए नजर आएंगे। सलमान अली आगाा पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में ज्यादातर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए दिखे हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में खुद को बैटिंग पोजिशन में ऊपर रखा है, जिससे वह स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा आक्रमक खेल सके। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 39 रन की पारी खेली।

    कप्तान सलमान अली आगा ने कंफर्म किया है कि ऑस्ट्रेलिया और आगामी टी20 विश्व कप में वह तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। उनका मानना है कि उनके खेलने का तरीका जैसा है वह इस नंबर पर सही बैठता है। सलमान ने कहा, ''हां, मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करूंगा।''

    उन्होंने आगे कहा, ''हम बहुत स्पिन का सामना करने की उम्मीद कर रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं पावरप्ले में स्पिन को पूरी तरह डोमिनेट कर सकता हूं। इसलिए मैंने ऊपर बैटिंग करने का फैसला किया है, और यहीं पर मैं बने रहूंगा।'' सलमान अली आगा के तीसरे नंबर पर आने का मतलब है कि बाबर आजम को नई भूमिका मिल सकती है। बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में 20 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।

    बाबर आजम ने वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद सभी फॉर्मेट्स से कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद 31 मार्च 2024 को उन्हें दोबारा T20I और वनडे कप्तान बनाया गया। हालांकि उन्होंने अक्टूबर 2024 में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कार्यभार कम करने और बल्लेबाजी पर फोकस करने का कारण बताया। इसके बाद मोहम्मद रिजवान को व्हाइट-बॉल कप्तान बनाया गया। हालांकि वह भी ज्यादा दिन तक इस पर नहीं रह सके और फिर सलमान अली आगा ने कमान संभाली।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Babar Azam
    Admin

    Related Posts

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

    March 14, 2026

    इंदौर-शारजाह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलेगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, खाली दिनों में बैंकॉक की उड़ान संभव

    March 14, 2026

    मध्यप्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.