Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»नेम प्लेट में छिपी है सफलता—घर से समाज तक चमकेगा नाम
    धर्म

    नेम प्लेट में छिपी है सफलता—घर से समाज तक चमकेगा नाम

    AdminBy AdminFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेम प्लेट में छिपी है सफलता—घर से समाज तक चमकेगा नाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    घर की सबसे पहली खूबसूरती मुख्य प्रवेश द्वार पर लगी नेम प्लेट होती है, जो आगंतुक को आपके व आपके परिवार के बारे में जानकारी देती है। वर्तमान में कमोबेश हर घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक नेम प्लेट दिखाई दे ही जाती है। भिन्न-भिन्न आकार व डिजाइन में लगी ये नेमप्लेटें घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। वास्तु में घर के हर एक कोने और घर में रखी हर एक चीज का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती है। घर के बाहर लगी नेम प्लेट को लेकर भी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि घर में यश, र्कीत और सुख-समृद्धि का आगमन हो।

    नेम प्लेट हमेशा घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दाईं ओर लगाई जानी चाहिए। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। अधिकांश घरों के बाहर लगी नेम प्लेट पर धूल के परतें देखी जाती हैं। कोशिश करके नेमप्लेट को रोज प्रात: उठते ही साफ करना चाहिए।

    नेम प्लेट का आकार सही होना चाहिए। इस पर कम से कम दो लाइन लिखी हुई होनी चाहिएं। कई घरों के बाहर केवल घर का पता लिखी नेम प्लेट लगी होती है, यह वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। पते से पहले घर के मालिक का नाम लिखा होना चाहिए।

    नेम प्लेट पर लिखे जाने वाले अक्षरों की बनावट ऐसी हो जो पढ़ने में साफ हो। नेम प्लेट पर फॉन्ट न तो बड़े और न ही बहुत छोटे आकार में होना चाहिए। नेम प्लेट की लिखावट ऐसी हो जिसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से पढ़ सके।

    नेम प्लेट पर नाम इस तरीके से लिखा हो कि वह ज्यादा भरी हुई न लगे। नेम प्लेट हमेशा दीवार या दरवाजे की बीच में लगानी चाहिए।

    वास्तु के अनुसार वृत्ताकार, त्रिकोण और विषम आकृति की नेम प्लेट घर के लिए सबसे अच्छी होती है। वास्तु के अनुसार लगी नेम प्लेट घर के भीतर वास्तु दोष को आने से रोकती है। इससे घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और गृह क्लेश तथा बीमारियां दूर होती हैं।

    नेम प्लेट कहीं से टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए और न ही इसमें छेद होना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है। नेम प्लेट का रंग घर के मुखिया की राशि के आधार पर ही चुना जाना चाहिए। नेम प्लेट पर सफेद, हल्का पीला, केसरिया आदि जैसे मिलते-जुलते रंगों का इस्तेमाल करें।

    भूलकर भी इस पर नीले, काले, ग्रे या फिर इसी तरह से मिलते-जुलते गहरे रंगों का इस्तेमाल न करें।

    प्रयास करके तांबा, स्टील या पीतल की धातु से बनी नेम प्लेट लगानी चाहिए। यदि इन धातुओं की प्लेट नहीं मिले तो फिर लकड़ी और पत्थर की बनी नेम प्लेट भी लगाई जा सकती है।

    नेम प्लेट के एक ओर गणपति या फिर स्वास्तिक का चिन्ह बनवाना भी शुभ माना जाता है। रात में नेम प्लेट पर रोशनी के लिए आप एक छोटा-सा बल्ब भी लगवा सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    home nameplate vastu
    Admin

    Related Posts

    हर समस्या का समाधान छुपा है यहाँ: नीम करौली बाबा के 10 विचार जो बदल देंगे आपकी सोच

    February 16, 2026

    फाल्गुन अमावस्या की रात की ये गलतियाँ बन सकती हैं दुर्भाग्य का कारण, जान लें समय रहते

    February 16, 2026

    रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण: क्या होता है और क्यों है यह साल का पहला खास ग्रहण?

    February 16, 2026

    12 ज्योतिर्लिंग का रहस्य: भगवान शिव के पावन धाम और उनकी विशेषताएं

    February 16, 2026

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    वास्तु टिप्स: दीवारों पर सही तस्वीरें लगाकर घर में लाएं सुख-समृद्धि

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा, सीएचसी को एफआरयू में अपग्रेड करने के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाए

    February 16, 2026

    चौहान ने कहा, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए

    February 16, 2026

    क्षेत्र को मिली विकास की सौगात: 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहीं उपस्थित

    February 16, 2026

    पाकिस्तान को नामीबिया से हारने का डर, T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 की टक्कर हुई और भी रोमांचक

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.