Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पीएम मोदी के इजरायल आगमन पर गूंजा राष्ट्रगान, नेतन्याहू ने किया शानदार वेलकम
    देश

    पीएम मोदी के इजरायल आगमन पर गूंजा राष्ट्रगान, नेतन्याहू ने किया शानदार वेलकम

    AdminBy AdminFebruary 25, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी के इजरायल आगमन पर गूंजा राष्ट्रगान, नेतन्याहू ने किया शानदार वेलकम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    येरूशलेम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर इजरायल की धरती पर कदम रख दिया है. वो आज अपने पुराने दोस्त पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दो दिवसीय इजरायल दौरा बेहद व्यस्त और ऐतिहासिक कार्यक्रमों से भरा हुआ है. बुधवार दोपहर को तेल अवीव पहुंचने के बाद, पीएम मोदी सबसे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर ही एक संक्षिप्त मुलाकात करेंगे और फिर वहां से सीधे येरूशलम के लिए रवाना होंगे. आज के दिन का सबसे बड़ा और यादगार कार्यक्रम इजरायली संसद ‘नेसेट’ (Knesset) में उनका ऐतिहासिक संबोधन है, जिसके बाद वह नेतन्याहू द्वारा दिए गए एक प्राइवेट डिनर में शामिल होंगे.
    इजरायल में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी

    इजरायल में पीएम मोदी के ग्रैंड स्वागत की तैयारी हो चुकी हैं. ये तैयारी इजरायल के मशहूर अखबार ‘द जेरूसलम पोस्ट’ के फ्रंट पेज पर दिखाई दी, जिसमें पीएम मोदी के स्वागत में पूरा का पूरा स्पेशल एडिशन ही निकाल दिया है, जिसके फ्रंट पेज पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘नमस्ते’ लिखा है. यह सिर्फ एक दौरा नहीं है, बल्कि दो पुरानी सभ्यताओं के बीच दोस्ती का एक नया और सुनहरा अध्याय है, जो रक्षा, व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है.

    विदेशी अखबार के पहले पन्ने पर हिंदी का शब्द ‘नमस्ते’ चमकता हुआ दिखाई दिया. अखबार के एडिटर-इन-चीफ ज्वीका क्लेन ने सोशल मीडिया पर इस फ्रंट पेज को शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी की हाथ हिलाते हुए एक बड़ी फोटो लगी है.
    यहूदी अखबार का फ्रंट पेज वायरल

    अखबार की हेडलाइंस चिल्ला-चिल्ला कर कह रही हैं- ‘वेलकम, मोदी’. पूरे पहले पन्ने पर सिर्फ भारत और इजरायल की गहरी होती पार्टनरशिप की कहानियां हैं. हिब्रू भाषा के साथ ‘नमस्ते’ का लिखा होना यह साफ दिखाता है कि इजरायल के दिल में भारत के लिए कितना प्यार और सम्मान है.

    यह दौरा इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि पीएम मोदी इजरायली संसद (Knesset) को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. संसद में मोदी का भाषण दोनों देशों के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.
    इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह का कहना है कि इस दौरे का मकसद सिर्फ कुछ पुराने समझौतों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि व्यापार और टेक्नोलॉजी के हर क्षेत्र में साथ मिलकर काम करना है.

    मोदी के इजरायल दौरे से पाकिस्तान को 'घबराहट'

    पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'Dawn' ने अपनी वेबसाइट पर एक आर्टिकल में लिखा, भारत और इजरायल के बीच पूर्ण कूटनीतिक संबंध साल 1992 में बने थे. हालांकि 2014 में मोदी के सत्ता संभालने के बाद इस रिश्ते में और गर्मजोशी आई है.

    मोदी ने 2017 में प्रधानमंत्री के तौर पर इजरायल का पहला दौरा किया था जिसके अगले साल नेतन्याहू ने भी भारत का दौरा किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को दोस्त कहा था.

    डॉन ने लिखा है, 'मई 2025 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी तो इजरायल की मिलिट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ डिफेंस स्ट्रैटजी के रूप में किया गया था.

    पाकिस्तानी वेबसाइट ने लिखा, यह व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में भारत-इजरायल की साझेदारी को दर्शाता है. लेकिन इजरायल के साथ ही भारत खाड़ी देशों और ईरान के साथ भी मजबूत रिश्ते बनाए हुए है. उदाहरण के लिए भारत ने ईरान का चाबहार पोर्ट डेवलप किया है जो अफगानिस्तान के लिए एक ट्रेड गेटवे है. अफगानिस्तान के तालिबानी अधिकारियों के साथ भी भारत ने रिश्ते कायम किए हैं.'

    डॉन ने कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता प्रियंका गांधी के बयान का भी जिक्र किया है. प्रियंका गांधी ने PM मोदी के दौरे को लेकर बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उन्हें उम्मीद है कि मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करते समय गाजा में हजारों बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की हत्या का जिक्र करेंगे. 

    पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के 'कैपिटल टॉक' शो में पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर हेडलाइन दी गई है- पीएम मोदी का इजरायल दौरा पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी. वहां के मीडिया में सबसे ज्यादा चिंता जताई जा रही है इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान को लेकर जिसमें उन्होंने कट्टर शिया और सुन्नी एक्सिस को खतरा बताते हुए भारत, ग्रीस, साइप्रस और कुछ अरब, एशियाई और अफ्रीकी देशों के साथ एक गठजोड़ बनाने की बात कही.

    पाकिस्तानी संसद में भी इस बयान का विरोध करते हुए मंगलवार शाम को एक प्रस्ताव पारित किया गया है.

    पाकिस्तानी एंकर हामिद मीर ने कहा कि ये मामला बहुत नाजुक है क्योंकि चंद दिनों पहले अमेरिका के राजदूत ने एक इंटरव्यू में 'ग्रेटर इजरायल' की बात कही थी. इसकी सऊदी अरब, मिस्र और जॉर्डन समेत कई अरब देशों ने कड़ी आलोचना की थी. एक तरफ नेतन्याहू पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं, दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमले का मंसूबा बनाए हुए हैं. बहुत सारे मामलों पर ये सारे इकट्ठे हो गए हैं. पाकिस्तान के लिए बहुत चिंता वाली स्थिति बन गई है. अफगानिस्तान से पाकिस्तान पर हमले हो रहे हैं और अगर ईरान और अमेरिका की जंग शुरू हो गई तो पाकिस्तान के लिए तो बड़े मुश्किल भरे हालात हो जाएंगे.

    PM Modi-Netanyahu की दोस्ती का नया ‘पावर पैक’ प्लान

    प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू, जिन्हें अक्सर ‘जिगरी दोस्त’ कहा जाता है, इस मुलाकात में कई बड़े मुद्दों पर मुहर लगाने वाले हैं. यह दोस्ती अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जमीन पर भी बड़े बदलाव लाने वाली है. आगे जानें पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच किन मुद्दों पर बात होने वाली है.

        रक्षा और सुरक्षा- नए हथियारों और डिफेंस टेक्नोलॉजी पर बड़ी चर्चा.
        बैंकिंग सिस्टम- क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट और बैंकिंग सिस्टम को और आसान बनाना.
        खेती और पानी- इजरायल की मॉडर्न टेक्नोलॉजी से भारतीय किसानों की मदद.
        साइंस और इनोवेशन- दोनों देशों के वैज्ञानिक मिलकर नई खोजें करेंगे.

    पीएम मोदी का इजरायल दौरा कंफर्म करे हुए इजरायली पीएम नेतन्याहू ने मोदी को अपना ‘प्रिय मित्र’ बताते हुए इस दौरे को पहले ही ‘ऐतिहासिक’ करार दिया था. कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत में भी उन्होंने इसी दौरे का जिक्र किया गया. मोदी न केवल नेतन्याहू से मिलेंगे, बल्कि राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे.

    पीएम मोदी का विमान दुनिया में सबसे ज्यादा किया गया ट्रैक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान ‘इंडिया वन’ आज वाकई दुनिया का सबसे ज्यादा ट्रैक किया जाने वाला एयरक्राफ्ट बन गया. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, जब पीएम मोदी इजरायल के लिए उड़ान भर रहे थे, तब पूरी दुनिया की नजरें उनके विमान पर टिकी थीं. शाम के वक्त जब उनका विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था, तब एक साथ 9,225 से ज्यादा लोग इसे लाइव ट्रैक कर रहे थे, जो उस समय दुनिया में किसी भी अन्य उड़ान के मुकाबले सबसे ज्यादा था. करीब 6 घंटे की इस उड़ान ने न केवल कूटनीतिक गलियारों में बल्कि डिजिटल दुनिया में भी जबरदस्त हलचल मचा दी.

     एयरपोर्ट पर दिखी पीएम मोदी-नेतन्याहू की बॉन्डिंग

    एयरपोर्ट पर नेतन्याहू और पीएम मोदी की मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी के आउटफिट की तरफ इशारा करते हुए कहते दिख रहे हैं कि वो पीएम मोदी के कुर्ती में लगे पॉकेट स्क्वायर के कलर से मैच हो रहा है.

    पीएम मोदी का स्वागत करने प्रोटोकॉल तोड़कर पहुंचे नेतन्याहू

    पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पहुंचे. यहां वो अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ दिखाई दिए. दोनों पुराने दोस्तों ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगा लिया.

     पीएम मोदी पहुंचे इजरायल

    पीएम मोदी अपने 2 दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं. उनके पहुंचते ही ग्रैंड वेलकम हुआ. पीएम मोदी की एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ पहुंचे.

    इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं और यह दौरा भारतीय कूटनीति के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होने वाला है. इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि पीएम मोदी इजरायली संसद ‘नेसेट’ (Knesset) को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे, जो दोनों देशों के बीच के गहरे भरोसे और लोकतांत्रिक रिश्तों का सबसे बड़ा सबूत है. दिल्ली से उड़ान भरते समय मोदी ने विश्वास जताया कि यह दौरा न केवल भारत-इजरायल की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि तकनीक और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भविष्य के नए लक्ष्य भी तय करेगा. पूरी दुनिया की नजरें अब यरूशलम के उस ऐतिहासिक पल पर टिकी हैं, जब एक भारतीय नेता की आवाज इजरायल की संसद में गूंजेगी.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Modi
    Admin

    Related Posts

    रात 2 बजे इमरजेंसी कॉल पर नरेंद्र मोदी या अमित शाह? धामी ने खोला राज

    February 25, 2026

    RJD के लिए ओवैसी बने संकट, बिहार में तेजस्वी को 5 साल तक कैसे करेंगे मुश्किलों का सामना

    February 25, 2026

    उज्जैन में शंकराचार्य मठ पर बुलडोजर की कार्रवाई, धर्मशालाएं भी तोड़ी जा रही, सिंहस्थ 2028 से पहले अतिक्रमण हटाना जरूरी

    February 25, 2026

    दो दशक का सफर: इजरायल के साथ पीएम मोदी की हर यात्रा ने रचा इतिहास

    February 25, 2026

    एमपी में मौसम की बार-बार करवट, किसानों की धड़कनें बढ़ीं, फरवरी में चौथी बार ओले और बारिश

    February 25, 2026

    सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे को हराने के लिए कितने रन चाहिए? बैटिंग आने पर ओवर के हिसाब से टारगेट समझें

    February 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड, कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

    February 25, 2026

    PAK vs ENG: करीबी मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, टीवी डिबेट में भिड़े पूर्व खिलाड़ी

    February 25, 2026

    पुलिसिंग में नई पहल: थानों–चौकियों पर QR कोड, आमजन सीधे एसपी तक पहुंचा सकेंगे जानकारी

    February 25, 2026

    आज यूपी दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश की पहचान, हम प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कर उसे उजाले में लेकर आए: मुख्यमंत्री

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.