Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»दिल्ली को मिली 320 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
    राज्य

    दिल्ली को मिली 320 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

    By July 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली को मिली 320 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्लीवासियों को मंगलवार को 320 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने 30 जुलाई को बांसेरा में इन  इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी उपस्थित थे। इन बसों को मिलाकर अब दिल्ली में ऐसी बसों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गई हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं। हमारी सरकार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के ई-बसों के बेड़े में नई 320 बसें शामिल होने के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का दिल्लीवालों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं देने का विजन है। इस विजन को पूरा करते हुए आज दिल्ली को और 320 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इन बसों के सड़क पर उतरने के साथ इस समय दिल्ली में 1970 ई बसें अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली देश का पहला और दुनिया का तीसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां सबसे ज्यादा ई बसें हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम ने इलेक्ट्रिक बसों का जो लक्ष्य रखा है, उसे हम तय समय में पूरा करेंगे। दिल्ली सरकार की 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी में 10,480 इलेक्ट्रिक बसों का एक बेड़ा बनाने की महत्वाकांक्षी योजना है। इनमें 80 फीसदी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इस योजना पर अमल करते हुए 30 जुलाई को दिल्ली को 320 और ई-बसें मिल गई हैं। इसी के साथ दिल्ली में ई-बसों के साथ कुल संख्या बढ़कर 1970 यूनिट हो गई हैं। ई-बसें दिव्यांगों के भी अनुकूल हैं। इन बसों में जीपीएस, सीसीटीवी और पैनिक बटन लगे हैं, जो दो-तरफ केंद्रीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर से जुड़े हैं। दिल्ली में ई-बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर देने के पीछे मुख्य मकसद देश की राजधानी को  प्रदूषण से निजात दिलाना है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

    March 13, 2026

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026

    शिक्षा में बड़ा निवेश, नए स्कूल, डिजिटल पढ़ाई

    March 13, 2026

    रेशम से माटीकला तक : ग्रामोद्योग बजट से लाखों ग्रामीणों को रोजगार का संबल

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.