Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»10 महीने के बच्चे के कारण रोकी गई गाजा की जंग, आज से 3 दिन शांति ही शांति; जानें वजह
    विदेश

    10 महीने के बच्चे के कारण रोकी गई गाजा की जंग, आज से 3 दिन शांति ही शांति; जानें वजह

    By September 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    10 महीने के बच्चे के कारण रोकी गई गाजा की जंग, आज से 3 दिन शांति ही शांति; जानें वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गाजा में करीब 11 महीनों से चल रही जंग आज से तीन दिन तक कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी।

    बच्चों के लिए इजरायल और हमास के बीच अस्थायी समझौता हुआ है। इसके तहत पूरे गाजा में 10 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी और इस अवधि में गाजा के भीतर इजरायल और हमास के बीच कोई युद्ध नहीं होगा।

    यह सबकुछ पिछले दिनों 10 महीने के एक बच्चे के लकवाग्रस्त होने की घटना के बाद हो रहा है। गाजा में पिछले 25 साल में पहली बार पोलियो का मामला सामने आया है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इजरायल ने गाजा में बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए टीकाकरण की अनुमति देने के लिए तीन दिन के सीजफायर पर सहमति जता दी है।

    संगठन के वरिष्ठ अधिकारी रिक पीपरकोर्न ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य गाजा पट्टी में लगभग 640000 बच्चों का टीकाकरण करना है और यह विशेष रविवार से शुरू होगा।

    इसे तीन अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा। पहली पट्टी के मध्य हिस्से में, दूसरा दक्षिणी और तीसरा उत्तरी भागों में।

    प्रत्येक चरण के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच लगातार तीन दिनों तक लड़ाई रुकी रहेगी।

    गाजा में 25 साल बाद पोलियो

    गाजा में करीब 25 साल बाद पोलियो का पहला मामला सामने आया। अगस्त महीने की शुरुआत में 10 महीने के एक बच्चे को पोलियो ग्रस्त पाया गया था।

    उसके एक पैर पर लकवा मार गया था। उसके गाजा के अस्पताल में किए गए सात टेस्ट में से 6 में पोलियो की पुष्टि हुई। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हमलों में गाजा में मरने वालों की तादाद 40000 से ज़्यादा हो गई है।

    वहीं, बीमारी से मरने वालों की संख्या स्पष्ट नहीं है। अस्पताल बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं और बच्चों में संक्रमण के मामलों भी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है।

    आज से तीन दिन पोलियो अभियान

    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा में बच्चों को पोलियो के खिलाफ टीका लगाने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अभियान शनिवार को शुरू हुआ।

    मंत्रालय ने बताया कि गाजा में बच्चों को टीके लगने शुरू हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पुष्टि की है कि बड़ा अभियान रविवार से शुरू होगा।

    उप स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यूसुफ अबू अल-रिश ने कहा, ‘‘युद्ध विराम होना चाहिए, ताकि टीम इस अभियान के तहत लक्षित सभी लोगों तक पहुंच सके।’’

    कम से कम 9 घंटे सीजफायर पर सहमति

    इजरायल ने रविवार से तीन दिनों तक गाजा में सैन्य अभियान रोके जाने पर सहमति जता दी है ताकि स्वास्थ्य कर्मियों को लगभग 650000 फिलस्तीनी बच्चों को टीके लगाने की अनुमति मिल सके।

    अधिकारियों ने कहा कि यह रोक कम से कम नौ घंटे तक रहेगी। हालांकि इसका युद्धविराम को लेकर हो रही वार्ता से कोई संबंध नहीं है।

    अल-कुद्स विश्वविद्यालय में सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के महासचिव डॉ. बासम अबू अहमद ने कहा, ‘‘हम 10 साल तक के बच्चों का टीकाकरण करेंगे।’’

    गौरतलब है कि गाजा में 25 वर्षों में पोलियो का पहला मामला इस महीने सामने आने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है।

    अभियान से कुछ घंटे पहले, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को अस्पतालों में 89 लोगों के शव मिले हैं। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 26 लोग इजरायल की बमबारी में मारे गए।

    The post 10 महीने के बच्चे के कारण रोकी गई गाजा की जंग, आज से 3 दिन शांति ही शांति; जानें वजह appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026

    पाकिस्तान में दहशत का इशारा, तालिबान ने जारी किया ‘डेथ वारंट’

    March 13, 2026

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भूमि घोटालों पर लगेगा ब्रेक: रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की पड़ताल का नया नियम

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए

    March 13, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    योगीजी ने गेरुए वस्त्र में सिंगापुर-जापान जाकर केसरिया रंग और पक्का किया

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.