Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर, रामलला को सुनाई जाएगी सुंदरकांड और गीत
    धर्म

    अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर, रामलला को सुनाई जाएगी सुंदरकांड और गीत

    By September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर, रामलला को सुनाई जाएगी सुंदरकांड और गीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या: प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक बार फिर अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होने जा रही है. रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद, देशभर से राम भक्त अपनी-अपनी भक्ति के अनुसार प्रभु राम को प्रसन्न करने के प्रयास में जुटे हैं. अब रामलला को पहली बार देश की मातृशक्ति द्वारा सुंदरकांड का पाठ सुनाया जाएगा, जबकि विभिन्न स्थानों के वैदिक विद्वान यज्ञ और अनुष्ठान कर देश में अमन और शांति के लिए प्रभु राम से प्रार्थना करेंगे. अयोध्या में रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद से अब तक लगभग 3 करोड़ से अधिक राम भक्त रामलला का दर्शन कर चुके हैं. अब, राम नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की जा रही है, जहां भक्त अपनी भक्ति के अनुसार भगवान रामलला को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे. नवंबर माह से अयोध्या में बड़े स्तर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन शुरू हो जाएगा. इसमें हर 15 दिन में भारत की मातृशक्ति भगवान राम को सुंदरकांड का पाठ सुनाएंगी. यह अनवरत चलने वाला एक अनुष्ठान होगा जिसमें देशभर से ढाई सौ महिलाएं हर 15 दिन पर अयोध्या आकर रामलला को सुंदरकांड का सामूहिक पाठ सुनाएंगी. अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठान की इस कड़ी में महाराष्ट्र के बच्चे भी शामिल होंगे, जो भगवान रामलला को गीत रामायण का पाठ सुनाएंगे. वहीं, तमिलनाडु से आने वाले 500 राम भक्त लोक कल्याण, विश्व शांति, और देश की समृद्धि के लिए 2 महीने तक भगवान रामलला के समक्ष विराट यज्ञ करेंगे. यह यज्ञ नवंबर और दिसंबर के महीनों में आयोजित होगा. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पूरे भारत से राम भक्त अयोध्या आकर भगवान राम को अपनी भक्ति के माध्यम से प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अक्टूबर और नवंबर में महाराष्ट्र से बच्चे आकर अयोध्या में गीत रामायण का पाठ करेंगे. यह आयोजन रामलला के मंदिर के निकटतम स्थल पर किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि हर 15 दिन पर देश के विभिन्न हिस्सों से ढाई सौ महिलाएं अयोध्या आकर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ करेंगी. यह क्रम निरंतर चलता रहेगा. साथ ही, तमिलनाडु से आने वाले 500 लोग अयोध्या में 2 महीने तक यज्ञ करेंगे, जो देश की सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए आयोजित किया जाएगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    कौन सी मंजिल बनाती है घर को भाग्यशाली? वास्तु के अनुसार जानिए कीमती चीजें रखने की सही जगह

    March 15, 2026

    नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये 9 उपाय, बदलेगी किस्मत

    March 15, 2026

    जब रिश्ता और आत्मसम्मान में चुनना पड़े… प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सही रास्ता

    March 15, 2026

    आपके घर का मेन डोर तय करता है पॉजिटिविटी – ऐसे रखें इसे सही

    March 15, 2026

    खरमास की शुरुआत: अगले 30 दिन इन कामों से बचें, वरना पड़ सकता है नुकसान

    March 15, 2026

    Ram Navami 2026: राम नवमी कब है—26 या 27 मार्च, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.