Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…
    देश

    PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…

    By September 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों से 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    ये ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों से होकर गुजरेंगी।

    सबसे अधिका ओडिशा को तीन ट्रेनें मिलने जा रही हैं।

    पीएम मोदी इन 10 नई वंदे भारत को करेंगे रवाना

    वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (Varanasi-Deoghar Vande Bharat Express)

    ट्रेन नंबर- 22499/22500

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचेगी।

    वापसी में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर देवघर से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी कैंट पहुंचेगी।

    आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Cantt-Varanasi Vande Bharat Express)

    ट्रेन नंबर- 20175/20176

    आगरा-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से खुलने के बाद टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन पर ठहरते हुए वाराणसी जाएगी। यह ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 6 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह वाराणसी से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी।

    राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Rourkela Vande Bharat Express)

    ट्रेन नंबर- 20835/20836

    हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह 6 बजे रवाना। खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर होते हुए 11.50 मिनट पर राउरकेला पहुंचेगी पहुंचेगी। वापसी में यह राउरकेला से दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी और शाम के 7.40 के करीब हावड़ा पहुंचेगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरे के दौरान कई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दे सकते हैं।

    पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Tatanagar Vande Bharat Express)

    टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलने की उम्मीद है। पटना से टाटानगर की दूरी 7 घंटे में कवर होगी। संभावित शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 3 बजे पटना से चलकर रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

    टाटानगर-बहरामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Tatanagar Berhampur Vande Bharat Express)

    टाटानगर-बरहामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन हाल ही में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 2:15 बजे बरहामपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 3 बजे बरहामपुर से रवाना होगी र रात 11:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

    हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (Hubli-Pune Vande Bharat Express)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से वर्चुअली महाराष्ट्र के पुणे को कर्नाटक के हुबली से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सुबह 5 बजे हुबली से रवाना होगी और पुणे के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह दोपहर 1.30 बजे पुणे पहुंचेगी। एक घंटे के बाद यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे पुणे से रवाना होगी। रात 10 बजे अपने अंतिम गंतव्य हुबली पहुंचेगी।

    हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Bhagalpur Vande Bharat Express)

    वंदे भारत एक्सप्रेस से भागलपुर से हावड़ा तक का सफर 6.20 घंटे में तय होगा। वापसी में यही ट्रेन करीब 6 घंटे में हावड़ा से भागलपुर पहुंचेगी। दूसरे सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले यह ट्रेन औसतन ढाई घंटे का समय बचाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 7:45 पर रवाना होगी और दोपहर 2:05 पर भागलपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन दोपहर 3:20 पर भागलपुर से चलेगी और रात 9:20 पर हावड़ा पहुंचेगी।

    नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express)

    रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के मुताबिक, नागपुर से वंदे भारत सुबह 5 बजे चलेगी और दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सेवाग्राम (सुबह 5.48/5.50 बजे), चंद्रपुर (सुबह 7.18/7.20 बजे), बल्लारशाह (सुबह 7.35/7.40 बजे), रामागुंडम (सुबह 9.08/9.10 बजे) और काजीपेट स्टेशन (सुबह 10.04/10.06 बजे) पर रुकेगी। इसके बाद वापसी में यह ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे चलेगी और रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी।

    दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस (Durg-Vishakhapatnam Vande Bharat Express)

    यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे खुलेगी। इसके बाद यह दोपहर 2:30 बजे के करीब विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। वहां से दोपहर करीब 3 बजकर 15 बजे यह खुलकर रात 11 बजकर 50 मिनट पर दुर्ग लौट जाएगी।

    The post PM मोदी 15 सितंबर को देंगे 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें किन शहरों से होकर गुजरेगी… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ‘आधी रात का सूरज’ का देश: जहां रात सिर्फ 40 मिनट की होती है

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    उच्च रक्तचाप के इलाज में क्रांति: वैज्ञानिकों ने खोजा रोज़ाना दवा से छुटकारा दिलाने वाला तरीका

    March 4, 2026

    क्या आप जानते हैं? भारत के इन पांच स्थानों पर हवाई जहाज़ उड़ाना है प्रतिबंधित

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.