Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»भारतीय मूल के अमेरिकी स्वास्थ्य सलाहकार जय वर्मा ने टीकों पर बोला झूठ
    विदेश

    भारतीय मूल के अमेरिकी स्वास्थ्य सलाहकार जय वर्मा ने टीकों पर बोला झूठ

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय मूल के अमेरिकी स्वास्थ्य सलाहकार जय वर्मा ने टीकों पर बोला झूठ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूयॉर्क.

    भारतीय मूल के अमेरिकी स्वास्थ्य सलाहकार जय वर्मा ने खुद पर लगे आरोपों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि उन्होंने पहले कैमरे के फुटेज को गलत और एडिटेड बताया था। यह तब हुआ जब एक छिपे हिए कैमरे का फुटेज सामने आया, जिसमें न्यूयॉर्क शहर के पूर्व कोविड ज़ार जय वर्मा ने महामारी के दौरान नशीली दवाओं से प्रेरित प्रतिबंधित पार्टियों में हिस्सा लेते हुए दिखाया गया।

    जय वर्मा, जो महामारी के चरम के दौरान पूर्व मेयर बिल डी ब्लासियो के वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार थे, ने नए जारी फुटेज में कबूल किया कि वायरस के प्रति प्राकृतिक प्रतिरक्षा टीकाकरण के समान ही प्रभावी है। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, उन्होंने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता… हर कोई वायरस के संपर्क में आ चुका है। चाहे आप वायरस के संपर्क में आए हों क्योंकि यह आपके शरीर में सांस के जरिए गया है या आपको इंजेक्शन लगाया गया है। यह एक ही प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है।

    हिडेन कैमरे से हुआ झूठ का खुलासा
    हालांकि, कोविड अनिवार्यताओं के खिलाफ कई मुकदमों के दौरान, जय वर्मा ने विरोधाभासी गवाही दी, जिसमें उन्होंने कहा, कोविड-19 वैक्सीन उन लोगों को पुनः संक्रमण के खिलाफ अधिक सुरक्षा प्रदान करती है, जिन्हें पहले कोविड-19 संक्रमण हो चुका है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब छिपे हुए कैमरे से फिल्माए गए और पॉडकास्टर स्टीवन क्राउडर की तरफ से जारी किए गए फुटेज में जय वर्मा को वैक्सीन अनिवार्यताओं की सीमाओं पर चर्चा करते हुए दिखाया गया। आलोचकों ने तब से उन पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया है, जिसके कारण कानूनी कार्रवाई की मांग बढ़ रही है।

    पार्षद ने झूठ बोलने का लगाया आरोप
    पार्षद जोआन एरियोला (आर-क्वींस) ने जय वर्मा पर झूठी गवाही देने या शपथ लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और इस बात पर जोर दिया है कि उनकी भ्रामक गवाही के कारण टीकाकरण अनिवार्य हो गया जिससे न्यूयॉर्क के रहने वालों को नुकसान हुआ। जोआन एरियोला ने कहा, डॉ. वर्मा ने शपथ लेकर कहा कि वैक्सीन नए COVID स्ट्रेन के प्रसार को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है, लेकिन कैप्चर किए गए फुटेज में, वह निजी तौर पर स्वीकार करते हैं कि वास्तव में, टीकाकरण और प्राकृतिक प्रतिरक्षा के बीच कोई अंतर नहीं है। यह सरासर झूठी गवाही है… झूठी गवाही के कारण हजारों लोगों की आजीविका चली गई – और उन्हें अपने कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Indian-American health advisor Jai Verma lied
    Admin

    Related Posts

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026

    पाकिस्तान में दहशत का इशारा, तालिबान ने जारी किया ‘डेथ वारंट’

    March 13, 2026

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026

    ईरान संग जंग के माहौल में सऊदी दौरा: मदद की तलाश में शहबाज शरीफ

    March 12, 2026

    Fuel Crisis in Asia: कई देशों में वर्क फ्रॉम होम और स्कूल बंद, जानें पड़ोसी मुल्कों की स्थिति

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.