Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»आईएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बने सुनील छेत्री
    खेल

    आईएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बने सुनील छेत्री

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बने सुनील छेत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरू.
    कप्तान सुनील छेत्री के ऐतिहासिक गोल का जश्न श्री कांतीरवा स्टेडियम में मौजूद बेंगलुरू एफसी के फैंस ने जमकर मनाया, क्योंकि ब्लूज ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में मोहन बागान सुपर जायंट को 3-0 से हरा दिया। बेंगलुरू एफसी की जीत में स्पेनिश फॉरवर्ड एडगर मेंडेज ने नौवें, मिडफील्डर सुरेश सिंह वागजाम ने 20वें और सुनील छेत्री ने (पेनल्टी किक पर) 51वें मिनट में गोल किए। अपने 64वें गोल के साथ ही सुनील आईएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एडगर मेंडेज को मैच का पहला गोल करने और शानदार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    ब्लूज की शानदार जीत से उसके स्पेनिश हेड कोच जेरार्ड जारागोजा बेहद खुश होंगे। बेंगलुरू एफसी तीन मैचों में तीन जीत से नौ अंक लेकर तालिका में दूसरे से शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, मैरिनर्स द्वारा सीजन में पहली बार हार का स्वाद चखने से स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना बेहद निराश होंगे। मोहन बागान सुपर जायंट तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रा और एक हार से चार अंक लेकर तालिका में चौथे से छठे स्थान पर लुढ़क गए हैं।

    मैच का पहला गोल नौवें मिनट में आया, जब स्पेनिश फॉरवर्ड एडगर मेंडेज ने बेंगलुरू एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। बाएं फ्लैंक में मिली फ्री-किक पर स्पेनिश मिडफील्डर अल्बर्टो नोगुएरा ने गेंद को खिलाड़ियों की भीड़ के ऊपर से फार पोस्ट की तरफ बॉक्स के अंदर पहुंचाया जहां मौजूद निखिल पुजारी ने हैडर किया और गेंद टिप्पा खाने के बाद बाउंस हुई जिसे मेंडेज ने बेहद करीब से दाहिना पैर लगाकर टॉप राइट कॉर्नर में गोलजाल में उलझा दिया जबकि मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ के पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं था।

    20वें मिनट में मिडफील्डर सुरेश सिंह वागजाम ने गोल करके बेंगलुरू एफसी की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। दाहिनी तरफ से गोल लाइन के करीब पहुंचने के बाद एडगर मेंडेज ने बॉक्स के ठीक बाहर से क्रॉस डाला, लेकिन फर्स्ट पोस्ट के आगे फॉरवर्ड सुनील छेत्री ने गिरने से पहले उस पास पर एक महत्वपूर्ण टच लगाकर मौका बनाया, जिस पर सुरेश ने पीछे से तेजी से आकर करारा राइट फुटर शॉट लगाया और गेंद आगे आए गोलकीपर विशाल कैथ के ऊपर से निकलकर राइट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में जा उलझी।

    51वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री ने पेनल्टी किक पर गोल करके बेंगलुरू एफसी की बढ़त को 3-0 कर दिया। बेंगलुरू एफसी को पेनल्टी किक के रूप में यह सुनहरा मौका 50वें मिनट में मिला, जब स्पेनिश फॉरवर्ड एडगर मेंडेज को सेंटर-बैक दिपेंदु बिस्वास ने अपने बॉक्स के अंदर पीछे से खींचकर फाउल कर दिया और रैफरी आदित्य पुरकायस्थ ने लंबी सीटी बजाकर पेनल्टी किक का इशारा किया। इसके बाद छेत्री ने करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को टॉप लेफ्ट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर विशाल कैथ दाहिनी तरफ डाइव लगाकर भी गेंद तक नहीं पहुंच पाए। अपने 64वें गोल के साथ ही सुनील आईएसएल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने नाइजीरियाई स्ट्राइकर बार्थोलोम्यू ओग्बेचे (63) को पीछे छोड़ दिया।

    पहला हाफ बेंगलुरू एफसी के नाम रहा, क्योंकि स्पेनिश फॉरवर्ड एडगर मेंडेज और मिडफील्डर सुरेश सिंह वागजाम के गोल की मदद से ब्लूज ने बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। लिहाजा, बेंगलुरू एफसी 2-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बेंगलुरू एफसी का 60 फीसदी रहा। ब्लूज ने 16 प्रयास किए, जिनमें से सात शॉट टारगेट पर रखे और दो पर गोल आए। वहीं, गेंद पर 40 फीसदी कब्जा रखने वाले मोहन बागान सुपर जायंट की ओर से 12 प्रयास आए और चार शॉट टारगेट पर रहे। आईएसएल में दोनों टीमों के बीच यह दसवां मुकाबला खेला गया और बेंगलुरू एफसी ने दूसरी बार जीत हासिल की जबकि मोहन बागान ने छह मैच जीते हैं। दो मैच ड्रा रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sunil Chhetri
    Admin

    Related Posts

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026

    काव्या मारन के पाकिस्तान क्रिकेटर खरीदने पर बवाल, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

    March 13, 2026

    भारतीय शटलर किरण जॉर्ज का सफर खत्म, मन्नेपल्ली स्विस ओपन के दूसरे राउंड में

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.