Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»सीएसके का रास्ता हुआ साफ, ‘अनकैप्ड’ हुए एमएस धोनी
    खेल

    सीएसके का रास्ता हुआ साफ, ‘अनकैप्ड’ हुए एमएस धोनी

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएसके का रास्ता हुआ साफ, ‘अनकैप्ड’ हुए एमएस धोनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु.
    अगर पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) चाहती है कि एमएस धोनी को एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जाए तो उनका रास्ता बिल्कुल साफ़ है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि आईपीएल ने फ़ैसला लिया है कि वह अपने 2008 के एक नियम को वापस लाएगी। उस नियम के तहत अगर कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पांच साल पहले रिटायर हुआ हो तो उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा। इस नियम का प्रयोग कभी नहीं किया गया था और इसे 2021 में हटा दिया गया था। हालांकि अनकैप्ड खिलाड़ियों पर व्यापक चर्चा के दौरान आईपीएल ने सभी फ्रेंचाइजी को सूचित किया कि वह इस नियम को वापस ला रही है।

    खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए आईपीएल ने फ्रेंचाइजी को जो नियम बताए हैं, उसमें लिखा है, “अगर किसी कैप्ड भारतीय खिलाड़ी ने पांच कैलेंडर वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है और वह बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं है तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी की श्रेणी में रखा जाएगा। यह केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।”

    2022 की मेगा नीलामी से पहले धोनी को सीएसके ने दूसरे खिलाड़ी के रूप में 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जुलाई में धोनी 43 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने 2020 में संन्यास लेने के बाद से केवल आईपीएल में ही हिस्सा लिया है। यदि सीएसके अब उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने का फ़ैसला करती है, तो धोनी को 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

    पिछले कुछ सीज़न से यह चर्चा लगातार होती रही है कि क्या धोनी का अंतिम आईपीएल सीज़न है? 2023 में घुटने की सर्जरी कराने के बाद उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। बल्लेबाज़ी में वह काफ़ी कम गेंदों का सामना करने आते थे। हाल ही में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा था कि वह और सीएसके, खिलाड़ियों के रिटेंशन नियम आने के बाद अपने भविष्य के बारे में फ़ैसला लेंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    MS Dhoni
    Admin

    Related Posts

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026

    काव्या मारन के पाकिस्तान क्रिकेटर खरीदने पर बवाल, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

    March 13, 2026

    भारतीय शटलर किरण जॉर्ज का सफर खत्म, मन्नेपल्ली स्विस ओपन के दूसरे राउंड में

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.