Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»शाहरूख खान और रानी मुखर्जी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का आइफा अवार्ड
    मनोरंजन

    शाहरूख खान और रानी मुखर्जी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का आइफा अवार्ड

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शाहरूख खान और रानी मुखर्जी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का आइफा अवार्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अबुधाबी,

    बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनती रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) अवार्ड दिया गया।

    अबुधाबी में तीन दिन तक चलने वाले आइफा अवॉर्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरूख खान को फिल्म जवान जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिये दियाग गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्ककार विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म 12वीं फेल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म एनिमल के लिये दिया गया, जबकि शबाना आजमी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(नेगेटिव रोल) का पुरस्कार बॉबी देओल को फिल्म एनिमल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत फिल्म एनिमल, सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स, सिद्धार्थ-गरिमा (एनिमल का गाना सतरंगा), सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर, भूपिंदर बब्बल, गाना अर्जन वैली फिल्म एनिमल, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) शिल्पा राव, गाना चलेया फिल्म जवान के लिये दिया गया। आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा, जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी, अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा का पुरस्कार करण जौहर को दिया गया।

    बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। हेमा मालिनी, रेखा, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और कृति सनोन जैसे सितारे ने शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में से एक शाहरुख खान थे, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि अपने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। मंच पर उनके साथ विक्की कौशल और करण जौहर भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 'झूमे जो पठान' पर एक शानदार डांस प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। आईफा अवॉर्ड्स नाइट में रेखा, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर और प्रभुदेवा समेत कई सितारों ने अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगाये।

    गौरतलब है कि तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत 27 सितंबर को आईफा उत्सवम के साथ हुई थी जो दक्षिणी फिल्म उद्योगों- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित एक कार्यक्रम है। आईफा 2024 का समापन 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा। इस कार्यक्रम में हनी सिंह, और शंकर-एहसान-लॉय जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे।

    आईफा अवार्ड्स 2024 विजेताओं की पूरी सूची

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म – एनिमल

    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनिल कपूर (एनिमल)

    सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- शाहरुख खान (जावन)

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)

    नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- बॉबी देओल (एनिमल)

    भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान- जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी

    सिनेमा में 25 साल पूरे करने पर उपलब्धि- करण जौहर

    सर्वश्रेष्ठ संगीत – एनिमल

    सर्वश्रेष्ठ गीत- सिद्धार्थ-गरिमा (एनिमल गीत सतरंगा)

    सर्वश्रेष्ठ गायक पुरुष- भूपिंदर बब्बल (एनिमल गीत अर्जन वेली)

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

    सर्वश्रेष्ठ कहानी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    सर्वश्रेष्ठ कहानी (रूपांतरित)- 12वीं फेल

    सर्वश्रेष्ठ गायिका महिला- शिल्पा राव (जवान गीत चालेया)

    आईफा 2024 इस साल अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस इवेंट का खास आकर्षण शाहरुख खान रहे। शाहरुख खान अपनी खास अंदाज में आईफा 2024 को होस्ट करते नजर आए। शाहरुख का साथ करण जौहर और विक्की कौशल ने दिया। दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी इस इवेंट के लिए खास परफॉर्मेंस देती नजर आईं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    March 13, 2026

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    March 13, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    March 13, 2026

    एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

    March 13, 2026

    Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.