Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»लीमा विश्व चैंपियनशिप: भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने दो टीम स्वर्ण पदक जीते
    खेल

    लीमा विश्व चैंपियनशिप: भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने दो टीम स्वर्ण पदक जीते

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लीमा विश्व चैंपियनशिप: भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने दो टीम स्वर्ण पदक जीते
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली.
    भारतीय जूनियर निशानेबाज़ों ने पेरू की राजधानी लीमा में शुरू हुई इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में अपने अभियान की शुरुआत पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में दो टीम स्वर्ण पदकों के साथ की, वहीं कनक ने महिला एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला व्यक्तिगत पदक दिलाया।

    उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत पहले दिन के अंत में पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया जबकि रोमानिया और चीनी ताइपे ने दिन के दो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा पांच अन्य देशों ने भी पहले दिन पदक जीते। भारतीय टीम का स्कोरबोर्ड सबसे पहले जूनियर पुरुषों की तिकड़ी उमेश चौधरी, प्रद्युम्न सिंह और मुकेश नेलवल्ली ने खोला। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम प्रतियोगिता में 1726 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह स्कोर दूसरे स्थान पर रही रोमानिया की टीम से 10 अंक अधिक था, जबकि इटली ने 1707 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

    उमेश और प्रद्युम्न ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई, जहां उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहते हुए 580 और 578 अंक हासिल किए। हालांकि दोनों व्यक्तिगत पदक से चूक गए और उमेश छठे और प्रद्युम्न आठवें स्थान पर रहे। रोमानिया के लुका जोल्डिया ने स्वर्ण पदक जीता और चीनी ताइपे के ह्सीह सियांग-चेन ने रजत पदक अपने नाम किया। मुकेश क्वालिफिकेशन में 574 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहे।

    इसके बाद जूनियर महिलाओं की बारी आई, जहां कनिष्का डागर, लक्षिता और अंजलि चौधरी की तिकड़ी ने 1708 अंकों के साथ महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अज़रबैजान को एक अंक से हराया, जबकि कांस्य पदक विजेता यूक्रेन से चार अंक आगे रहे।

    कनिष्का ने व्यक्तिगत फाइनल में भी 573 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं कनक ने भी समान स्कोर किया लेकिन कम इनर 10 के कारण उन्होंने पांचवें स्थान पर क्वालिफाई किया। फाइनल में कनिष्का आठवें स्थान पर रहीं जबकि कनक ने 217.6 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे की चेन यू-चुन ने स्वर्ण और स्लोवाकिया की मांजा स्लक ने रजत पदक जीता। जूनियर पुरुषों की प्रतियोगिता में चौथे भारतीय प्रमोद 572 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रहे, जबकि जूनियर पुरुषों की प्रतियोगिता में गंबेर्या गौड़ा ने 557 अंक हासिल कर 42वें स्थान पर समाप्त किया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Indian junior shooters
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026

    काव्या मारन के पाकिस्तान क्रिकेटर खरीदने पर बवाल, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण, स्टॉक में अनियमितता पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    सहायक उपकरण योजना से जीवन में आ रही सहजता

    March 13, 2026

    प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण कार्यों का किया अध्ययन प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.