Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»शेयर बाजार में अचानक ये क्या हुआ? खुलते ही Sensex 700 अंक फिसला… बिखर गए ये 10 स्टॉक
    व्यापार

    शेयर बाजार में अचानक ये क्या हुआ? खुलते ही Sensex 700 अंक फिसला… बिखर गए ये 10 स्टॉक

    AdminBy AdminSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर बाजार में  अचानक ये क्या हुआ? खुलते ही Sensex 700 अंक फिसला… बिखर गए ये 10 स्टॉक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

     शेयर बाजार (Stock Market) में बीते सप्ताह जोरदार तेजी देखने को मिली थी और लगभग हर रोज सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) ने नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अचानक बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और दोनों इंडेक्स बुरी तरह टूट गए. मार्केट ओपन होने के साथ जहां एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 140 अंकों का गोता लगा दिया. इस बीच

     खुलते ही बिखर गए सेंसेक्स और निफ्टी
    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही बिखर गए. Sensex ने अपने पिछले बंद 85,571 की तुलना में गिरावट के साथ 85,208 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनटों में ये 744.99 अंक के करीब फिसलकर 84,824.86 के लेवल पर आ गया. सेंसेक्स की तरह ही Nifty भी बुरी तरह टूटा और अपने पिछले बंद 26,178.95 के लेवल से गिरावट लेते हुए 26,061 पर ओपन हुआ और देखते ही देखते 211.75 अंक टूटकर 25,967.20 के लेवल पर आ गया.

    BSE के 30 में से 23 शेयर टूटे
    शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर लिस्टेड टॉप-30 लार्जकैप कंपनियों में से 23 कंपनियों के शेयर खबर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा ICICI Bank Share टूटा था और ये 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1283 रुपये पर पहुंच गया था. इसके अलावा Axis Bank Share में 1.63 फीसदी की गिरावट आई और ये 1251.40 रुपये पर आ गया. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर (Reliance Share) भी 1.81 फीसदी गिरकर 2997 रुपये पर कारोबार कर रहा था. तो वहीं Tata Motors का शेयर 1.20 फीसदी टूटकर 980 रुपये पर आ गया.  

    स्मालकैप और मिडकैप में भी कोहराम
    खबर लिखे जाने तक BSE Midcap 146.85 अंक गिरकर 49,343 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो Phoenix Ltd Share 5.93 फीसदी फिसलकर 1773.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, इसके अलावा Bharti Hexacom Share में 3.46 फीसदी की गिरावट आई और ये 1449.95 रुपये पर आ गया. BHEL Share भी बुरी तरह टूटा और 3.44 फीसदी गिरकर 277.75 रुपये पर आ गया, तो वहीं MaxHealth Stock 2.48 फीसदी बिखरकर 970.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

    दूसरी ओर स्मालकैप कैटेगरी देखें तो सप्ताह के पहले दिन सबसे ज्यादा गिरावट KamoPaints Share में आई और ये मार्केट खुलने के साथ ही 20 फीसदी का गोता लगाते हुए 37.32 रुपये पर आ गया. इसके अलावा RELTD Share भी 4.99 फीसदी टूटकर 139.04 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

    जापानी शेयर बाजार में भी हाहाकार
    भारतीय शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के संकेत पहले ही मिलने लगे थे. दरअसल, ग्लोबल इंडिकेट्स जापान के चलते सुस्त दिख रहे थे और जब बाजार खुला इसका असर साफ दिखाई देने लगा. ग्लोबल मार्केट की अगर बात करें, तो जापान के स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिली और Nikkei Index 4 फीसदी तक टूटा. जापानी शेयर बाजार में गिरावट के पीछे वहीं जारी राजनीतिक उथल-पुथल का बड़ा रोल माना जा सकता है. दरअसल, जापान के सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेट्स ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) को अगला प्रधानमंत्री (Japan New PM) चुना है, वे वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) की जगह लेंगे, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Stock Market Crash
    Admin

    Related Posts

    राहुल गांधी से रबी और खरीफ फसल का अंतर समझने की अपील, सीएम मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष को किया घेराव

    February 24, 2026

    पार्थ पवार को मिला राज्यसभा का टिकट, सुनेत्रा पवार की जगह होगी नियुक्ति, BJP का क्या होगा?

    February 24, 2026

    1 लाख 60 हजार के करीब पहुंची 24 कैरेट गोल्ड की कीमत, चांदी भी महंगी – देखें नए रेट

    February 24, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका में भूचाल, भारत में भी Sensex में 700 अंकों की गिरावट

    February 24, 2026

    घर बैठे एड्रेस अपडेट का नया नियम, एक सेल्फ डिक्लेरेशन से काम पूरा

    February 24, 2026

    दीदी का बड़ा दांव! चुनाव से पहले BJP सांसद को सम्मान देकर क्या साधना चाहती हैं ममता बनर्जी

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान: संकल्पहीन और भ्रष्टाचार से भरा है यह बजट

    February 24, 2026

    पिता के लिए चाणक्य नीति: ये 5 गलतियां बेटे का भविष्य कर सकती हैं बर्बाद

    February 24, 2026

    T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर संकट! इंद्रदेव बिगाड़ सकते हैं सेमीफाइनल का खेल

    February 24, 2026

    मैट्रिक–इंटर की कॉपी जांच का शेड्यूल तैयार, बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.