Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए महिला ने काटे कई चक्कर, जनसुनवाई के दौरान महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया
    मध्यप्रदेश

    मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए महिला ने काटे कई चक्कर, जनसुनवाई के दौरान महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया

    AdminBy AdminOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए महिला ने काटे कई चक्कर, जनसुनवाई के दौरान महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सागर
    कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अंदर जनसुनवाई चल रही थी और बाहर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट के सामने जैसे ही महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला, वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। महिला मार्कशीट पर अपनी जाति बदलवाने के लिए कई सालों के जिला शिक्षा कार्यालय के चक्कर लगा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाने की वजह से वह परेशान थी।

    जरुआखेड़ा गांव की निवासी राधा यादव जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची। उसकी मार्कशीट पर जाति सौर (आदिवासी) लिखी हुई है, जिसे वह यादव दर्ज करवाना चाह रही थी। राधा के अनुसार मार्कशीट में जाति सही न होने से वह संविदा शिक्षक की पात्रता परीक्षा नहीं दे पा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया, लेकिन सुधार नहीं हुआ है। वह जनसुनवाई में पहुंची, लेकिन वहां भी काम नहीं हो पाया। उसने दोपहर करीब 12 बजे खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगी। राधा के साथ उसकी मां भी आई थी, जो उसकी बेटी को गोद में लेकर लगातार रो रही थी।

    माता-पिता ने किया था अंतरजातीय विवाह
    राधा यादव ने बताया कि साल 2016 से वह अपनी 10वीं की मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही है। उसने बताया उसके माता-पिता ने अंतरजातीय विवाह किया था। मां आदिवासी हैं और पिता यादव हैं। पढ़ाई के समय राधा की मां ने उसके दस्तावेजों में जाति सौर (आदिवासी) लिखवा दी थी, लेकिन अन्य सभी दस्तावेजों में राधा की जाति यादव दर्ज है।

    राधा का विवाह वर्ष 2010 में चंदेरी निवासी अर्जुन यादव से हुआ था। राधा ने चंदेरी के शासकीय स्कूल में वर्ष 2011 से 2023 तक अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य भी किया, लेकिन वर्ष 2023 में शिक्षक भर्ती के नई नीति लागू होने से उसे स्कूल से पृथक कर दिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा से वंचित अपनी मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए राधा हाईकोर्ट भी गई थी। हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्रवाई का आदेश दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि हाई कोर्ट में जवाब भी दिया है कि महिला की मार्कशीट में बदलाव करने का अधिकार जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा नहीं किया जा सकता।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    a woman tried to commit suicide by pouring petrol on herself top-news
    Admin

    Related Posts

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    अन्नदाताओं के खातों में पहुंची सम्मान की राशि: किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

    March 13, 2026

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.