Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वयं करें निरीक्षण- कलेक्टर
    मध्यप्रदेश

    डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वयं करें निरीक्षण- कलेक्टर

    AdminBy AdminOctober 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वयं करें निरीक्षण- कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्वच्छता सर्वेक्षण में सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हासिल करें नए कीर्तिमान- कलेक्टर

    डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वयं करें निरीक्षण- कलेक्टर

    सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत करें नए नवाचार- कलेक्टर

    कलेक्टर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत नगरीय निकायों में किए जा रहे कार्यों के प्रगति की की समीक्षा

    अनूपपुर
    कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत शहर को साफ एवं सुंदर बनाएं तथा नए कीर्तिमान स्थापित करें। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाए। नगरों के बाजारों को व्यवस्थित कर नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों तथा झुग्गी बस्तियों की बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरा वाहन डोर-टू-डोर सभी गली-मोहल्लों में पहुंचे तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों का व्यक्तिगत रूप से स्वयं निरीक्षण करें। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिले के सभी नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

     बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित जिले के सभी नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

    बैठक में कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि जिले के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों का बेहतर रखरखाव एवं साफ सफाई कराया जाए। सामुदायिक शौचालयों का निरंतर संचालन किया जाए तथा वहां साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्लास्टिक के बदले लोगों को कपड़े एवं जूट के थैले एवं बैग का प्रयोग करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया जाए।

    बैठक में कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण अंतर्गत अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों में नए-नए नवाचार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा गंदगी करते पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक को निर्देशित किया कि अमरकंटक में किसी भी दार्शनिक एवं पर्यटन स्थल पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। अमरकंटक के कपिलधारा, सोनमूड़ा, माई की बगिया, कबीर चबूतरा तथा विभिन्न सरोवरों का बेहतर साफ सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में ऐसे क्षेत्र जहां हमेशा लोग कचरा फेंकते है या गंदगी करते हैं, वहां रेड स्पॉट चिन्हित किया जाए तथा वहां की साफ-सफाई कराकर सतत् मॉनिटरिंग की जाए तथा जो व्यक्ति सफाई के पश्चात् कचरा फेंकता है, उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को समय-सीमा में सभी निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों में बेहतर पेंटिंग, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता लाई जाए।  

    बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के जल प्रबंधन, कचरा डंपिंग, जन जागरूकता अभियान, शिकायत पर कार्यवाही, युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा, नगरीय क्षेत्रों के स्थानीय ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन, जल संरचनाओं की साफ सफाई सहित अन्य विभिन्न विषयों पर आवश्यक चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    प्रदेश में घरेलू गैस की कमी नहीं, सप्लाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक मती मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

    March 13, 2026

    यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पकड़ी गई, एक घर से 55 भरे सिलेंडर मिले

    March 13, 2026

    गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की अहम बैठक

    March 13, 2026

    मंत्री देवांगन के विभागों के लिए 1823 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

    March 13, 2026

    मध्य प्रदेश में दूध उत्पादकों के लिए लाइसेंस अनिवार्य, शुद्धता पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में घरेलू गैस की कमी नहीं, सप्लाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक मती मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

    March 13, 2026

    निफ्टी 23,500 से नीचे फिसला, बाजार ने कमजोर शुरुआत की लगातार तीसरे दिन

    March 13, 2026

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.