Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग लगी, बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत
    देश

    अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग लगी, बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत

    AdminBy AdminOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग लगी, बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। इस घटना में बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद अग्निशमन कर्मी और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। लोखंडवाला में सीआर नंबर 4 स्थित 14 मंजिला इमारत रिया पैलेस की 10वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगी थी। वहां से बहुत धुआं निकल रहा था।

    हालांकि, आग केवल फ्लैट तक ही सीमित थी। लेकिन उसी मंजिल और ऊपरी मंजिलों के कई घबराए हुए लोग अपने घरों से निकलकर सोसायटी के बगीचे में पहुंच गए। बीएमसी ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। फ्लैट से निकालकर गंभीर हालत में तीन लोगों को जुहू स्थित बीएमसी के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), चंद्रकांता सोनी (74) और फ्लैट में रहने वाले पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

    ऐसा अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। एक निवासी ने बताया कि फ्लैट में रहने वाले सभी लोग जलकर मर गए। बुजुर्ग दंपति और तीसरे व्यक्ति को आग और धुएं से बचने का समय नहीं मिला। इमारत के सचिव किशन अरोड़ा ने बताया कि यह घटना करीब सात बजे की है। मॉर्निंग वॉक पर निकले मेरे बेटे ने फ्लैट से धुआं निकलता देखा। इसकी जानकारी बेटे ने मुझे दी। इसके बाद तुरंत आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम लगभग 15 मिनट में ही आ गई थी, लेकिन इससे पहले ही हमने फ्लैट का दरवाजा खोलने और तोड़ने की कोशिश की थी।

    किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन फ्लैट के अंदर धुएं में कुछ भी दिख नहीं रहा था। फायर बिग्रेड की टीम ने अपना ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने घर के अंदर से तीन लोगों को बाहर निकाला। बुजुर्ग दंपति के दो बच्चे हैं, एक सिंगापुर में रहता है और एक अमेरिका में रहता है। बुजुर्ग दंपति के साथ घर में उनका एक नौकर था। उनके नौकर का नाम रवि था। बुजुर्ग दंपति यहां करीब 22 साल से रह रहे थे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Lokhandwala Complex
    Admin

    Related Posts

    ‘आधी रात का सूरज’ का देश: जहां रात सिर्फ 40 मिनट की होती है

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    उच्च रक्तचाप के इलाज में क्रांति: वैज्ञानिकों ने खोजा रोज़ाना दवा से छुटकारा दिलाने वाला तरीका

    March 4, 2026

    क्या आप जानते हैं? भारत के इन पांच स्थानों पर हवाई जहाज़ उड़ाना है प्रतिबंधित

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026

    Hanuman Chalisa Rules: गलत समय पर पाठ करने से हो सकता है नुकसान, जानें सही समय

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.