Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर मेजबानों को हैरान करेगी : शार्दुल ठाकुर
    खेल

    भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर मेजबानों को हैरान करेगी : शार्दुल ठाकुर

    AdminBy AdminOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर मेजबानों को हैरान करेगी : शार्दुल ठाकुर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर मेजबानों को हैरान करेगी। शार्दुल ने पिछली बार ब्रिस्बेन टेस्ट भारतीय टीम की जीत में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से निर्णायक भूमिका निभाई थी। शार्दुल ने उक्त मुकाबले में सात विकेट लेने के अलावा शानदार 67 रन भी बनाए थे। वहीं दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया था पर मुंबई की पिछले सीज़न की रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 255 रन बनाने के अलावा पांच मैचों में 16 विकेट लेकर अच्छी वापसी की। शार्दुल का कहना है कि इस बार भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में गाबा जैसा झटका देगी।

    शार्दुल 2020-21 सीरीज की यादें अब भी ताजा हैं। ताजा हो जाएंगी। इस खिलाड़ी ने कहा, मैं केवल एकदिवसीय टीम का हिस्सा था, लेकिन मैंने तीनों प्रारूप खेले और आखिरी टेस्ट भी खेला। कोच को अहसास हुआ और उन्होंने अचानक मुझे फ्लाइट में बुलाया और कहा, शार्दुल, तुम एकदिवसीय टीम का हिस्सा हो, लेकिन मैं तुम्हें बता रहा हूं, तुम ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ रहे हो, तुम आखिरी दिन तक रुक रहे हो। मुझे लग रहा है कि तुम दौरे पर कुछ बदलाव लाओगे।

    शार्दुल ने कहा कि हमने देखा कि टेस्ट श्रृंखला कैसी रही, हर खेल में कोई न कोई घायल हो रहा था। ऐसे में मुझे ब्रिस्बेन में खेलने का अवसर मिला। तब मैंने जो किया वह शायद मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा ही अच्छा होता है। मानसिक रूप से भी मैं इन रणजी खेलों में ऑस्ट्रेलिया के लिए भी तैयारी कर रहा हूं और इस बार भी अवसर मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं।

    कैमरन ग्रीन की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के समीकरण बदल देगी : स्टार्क

    सिडनी
     स्टार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की अनुपस्थिति से भारत के खिलाफ होने वाले पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के समीकरण बदल जाएंगे और इससे स्पिनर नाथन लियोन का कार्यभार बढ़ सकता है।

    ग्रीन अपनी पीठ संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सर्जरी कराएंगे जिसके कारण वह कम से कम छह महीने तक खेल से दूर रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास मिशेल मार्श के रूप में एक और ऑलराउंडर है लेकिन स्टार्क का मानना है कि ग्रीन की अनुपस्थिति से ऑस्ट्रेलिया का संयोजन प्रभावित होगा।

    ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार स्टार्क ने कहा, ‘‘जब आपको कैमरन ग्रीन जैसे अदद ऑलराउंडर की सेवाएं नहीं मिलती हैं या जब बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टीम में नहीं होते हैं तो इससे समीकरण बदल जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके पास वह अदद ऑलराउंडर होता है जो कुछ समय से टीम का हिस्सा रहा हो। उसके बाहर होने से आप गेंदबाजी में नए विकल्पों की तलाश में जुट जाते हैं।’’

    स्टार्क ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि हमारा गेंदबाजी संयोजन कैसा होगा। मिच (मार्श) की गेंदबाजी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है।’’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इससे पहले भी इस तरह की परिस्थितियों से गुजर चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिए नया मुद्दा नहीं है। हमने अतीत में भी ऐसी श्रृंखलाएं खेली हैं जब हमारे पास कोई ऑलराउंडर नहीं था। हमें अपना कार्यभार बढ़ाना पड़ सकता है और गाज़ (नाथन लियोन) को शायद कुछ अतिरिक्त गेंदबाजी भी करनी होगी।’’

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shardul Thakur top-news
    Admin

    Related Posts

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    हाई कोर्ट का आदेश: भोजशाला विवादित स्थल का मुआयना करेंगे जज, 2 अप्रैल से पहले होगा दौरा

    March 18, 2026

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.