Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»पंजाब उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने किया पर्चा जमा, अकाली दल ने नहीं उतारा एक भी प्रत्याशी, जानें वजह
    देश

    पंजाब उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने किया पर्चा जमा, अकाली दल ने नहीं उतारा एक भी प्रत्याशी, जानें वजह

    AdminBy AdminOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब उपचुनाव में 60 उम्मीदवारों ने किया पर्चा जमा, अकाली दल ने नहीं उतारा एक भी प्रत्याशी, जानें वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़
     पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 60 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव 13 नवंबर को होंगे। गिद्दड़बाहा सीट पर सबसे ज़्यादा 20 उम्मीदवार हैं। बरनाला से 18, डेरा बाबा नानक से 14 और चब्बेवाल से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। ये उपचुनाव जून में चार विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद ज़रूरी हो गए थे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख शुक्रवार थी। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 25 नवंबर को खत्म होगी।

    पंजाब की इन चारों सीटों पर चुनाव इसलिए कराना पड़ रहा है क्योंकि इन सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले चार विधायक जून में लोकसभा के लिए चुने गए थे। इन चारों सीटों पर कुल 6.96 लाख मतदाता हैं और 831 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने इन चारों विधानसभा क्षेत्रों वाले जिलों – गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला – में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी है। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

    अकाली दल ने नहीं उतारे उम्मीदवार
    पंजाब की चारों विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे है। शिअद ने उपचुनाव न लड़ने के फैसला लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि करीब दो घंटे चली बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके बाद पार्टी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि पार्टी एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा लेगी।

    डेरा बाबा नानक-

    डेरा बाबा नानक से कांग्रेस की प्रत्याशी जतिंदर कौर हैं। वहीं भाजपा से रवि करण सिंह काहलों और आम आदमी पार्टी से गुरपीप सिंह मैदान में हैं। उनके अलावा पाला सिंह संधू ने अकाली दल (अमृतसर) और सतनाम सिंह, रणजीत सिंह, सिमरनजीत कौर, अयूब मसीह, नवप्रीत सिंह, जतिंदर कौर, लवप्रीत सिंह और संत सेवक ने आजाद के तौर पर नामांकन भरा है।

    चब्बेवाल –

    चब्बेवाल रिजर्व सीट है। यहां से कांग्रेस की तरफ से रणजीत कुमार, बीजेपी की तरफ से सोहन सिंह और AAP की तरफ से इशांक कुमार ने नामांकन भरा है। उनके अलावा यहां से रोहित कुमार, दविंदर सिंह और दविंदर कुमार भी मैदान में हैं।

    गिद्दड़बाहा-

    पंजाब की वीआइपी सीट बन चुकी गिद्दड़बाहा से कांग्रेस की उम्मीदवार अमृता वड़िंग, भाजपा के मनप्रीत बादल और आम आदमी पार्टी के हरदीप सिंह हैं। उनके अलावा राजेश गर्ग, गुरप्रीत सिंह, ओम प्रकाश, राजेश गर्ग, इकबाल सिंह, सुखदेव सिंह, जगमीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, मुनीष वर्मा, सुखराज करण सिंह, प्रवीण हेताशी, वीरपाल कौर, गुरमीत सिंह रंगरेटा भी मैदान में हैं।

    संगरूर-

    संगरूर से कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, भाजपा के केवल सिंह ढिल्लों और आम आदमी पार्टी की तफ से हरिंदर सिंह धालीवाल मैदान में हैं। इनके अलावा पप्पू कुमार, सरदूल सिंह, सुखचैन सिंह, अरुण प्रताप सिंह, राजू, रोहित कुमार, तरसेम सिंह, जगमोहन सिंह, बग्गा सिंह कहनेके, गुरदीप सिंह बाठ, गोविंद सिंह संधू, गुरप्रीत सिंह और यादविंदर सिंह ने नामांकन भरे हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Punjab by-election top-news
    Admin

    Related Posts

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    अब दिल बोलेगा पहले: एआई तकनीक बताएगी हार्ट अटैक का संकेत समय रहते

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026

    क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी महिलाओं से वाहन जांच नहीं कर सकते?

    March 4, 2026

    किसानों के लिए खुशखबरी! 2585 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार, ये काम करना होगा अनिवार्य

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    अब दिल बोलेगा पहले: एआई तकनीक बताएगी हार्ट अटैक का संकेत समय रहते

    March 4, 2026

    Nothing का डबल सरप्राइज़: 5 मार्च को Phone 4a और 4a Pro की होगी एंट्री

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.