Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»महाराष्ट्र में 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम
    व्यापार

    महाराष्ट्र में 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

    AdminBy AdminOctober 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) राज्य में 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने राज्य में नामांकन के आखिरी दिन 29 अक्टूबर को इसकी घोषणा की।

    एआईएमआईएम पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल पर पार्टी की तरफ से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक पार्टी ने औरंगाबाद पूर्व सीट से सैयद इम्तियाज जलील को, औरंगाबाद सेंट्रल से नासिर सिद्दीकी को, धुले सीट से फारूक शाह अनवर को, मालेगांव सेंट्रल से मुफ्ती इस्माइल कासमी को, भिवाड़ी वेस्ट सीट से वारिस पठान को, भायखला सीट से फैयाज अहमद खान को, मुंब्रा कलवा सीट से सैफ पठान को, वर्सोवा सीट से रईस लश्करिया को, सोलापुर सीट से फारूक शबदी को, मिराज [एससी] सीट से महेश कांबले, मुर्तिजापुर [एससी] सीट से सम्राट सुरवाडे को, नांदेड़ दक्षिण सीट से सैयद मोइन को, कुर्ला [एससी] सीट से बबीता कनाडे, करंजा मनोरा सीट से मोहम्मद यूसुफ तो प्रत्याशी बनाया है।

    बता दें कि राज्य में एक ही चरण में हो रहे चुनाव में 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

    ज्ञात हो इससे पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन चार निर्वाचन क्षेत्रों की सूची जारी की है, जिसे वह अपने कोटे से राज्य में अपने सहयोगियों के साथ साझा कर रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले की पार्टी का नाम भी शामिल है।

    इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है। भाजपा की ओर से जारी किए गए पत्र में लिखा है, ”भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्णय के अनुसार सहयोगी दलों के प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।”

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या झटका? HRA दरों और शहरों की श्रेणी पर 8वें वेतन आयोग की नजर

    March 3, 2026

    BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन जाएंगे संसद; बिहार की दूसरी सीट पर सस्पेंस

    March 3, 2026

    ग्लोबल टेंशन का असर: क्या सच में ₹3 लाख पार करेगी चांदी, 2 लाख का होगा सोना?

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    पेंटागन डील के बाद OpenAI पर संकट, यूजर्स का ChatGPT अकाउंट डिलीट करने का सिलसिला, Claude AI को मिला फायदा

    March 3, 2026

    RS में कांग्रेस के LoP पद पर तलवार, ठाकरे से सीट के लिए पीछे हटने की गुहार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल? ICC के नियम जानें

    March 3, 2026

    ₹5,083 करोड़ की डिफेंस डील, कोस्ट गार्ड को मिलेगा स्वदेशी हेलीकॉप्टर, रूस से घातक मिसाइलें आएंगी

    March 3, 2026

    रोजगार आधारित कृषि उद्योगों के विकास पर है विशेष जोर

    March 3, 2026

    इजरायली हमले में नए रक्षा मंत्री ढेर, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव; इजरायल पर गंभीर आरोप

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.