Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»मैक्सवेल ने प्रिडिक्ट किया कि यशस्वी अपने करियर में कम से कम 40 टेस्ट शतक तो लगाएंगे ही
    खेल

    मैक्सवेल ने प्रिडिक्ट किया कि यशस्वी अपने करियर में कम से कम 40 टेस्ट शतक तो लगाएंगे ही

    AdminBy AdminNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैक्सवेल ने प्रिडिक्ट किया कि यशस्वी अपने करियर में कम से कम 40 टेस्ट शतक तो लगाएंगे ही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    टीम इंडिया के स्टार बैटर यशस्वी जायसवाल ने अभी तक अपने करियर में 15 ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन इस दौरान उनके बैट से चार शतक निकल चुके हैं। यशस्वी का कोई भी शतक 150 से नीचे का नहीं रहा है, जबकि उसमें से दो शतकों को उन्होंने डबल सेंचुरी में भी तब्दील किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार खेल रहे यशस्वी ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 161 रनों की अहम पारी खेली और भारत के लिए जीत की नींव को मजबूत किया। ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने जमकर यशस्वी की तारीफ की है। उन्होंने साथ ही प्रिडिक्ट किया कि यशस्वी अपने करियर में कम से कम 40 टेस्ट शतक तो लगाएंगे ही।

    द ग्रेड क्रिकेटर पर मैक्सवेल ने कहा, ‘यशस्वी जायसवाल को देखकर लगता नहीं है कि उनमें कोई कमी है। वह शॉर्ट बॉल को अच्छे से खेलता है, ड्राइव अच्छे लगाता है, स्पिन को बहुत ही शानदार तरीके से खेलता है, और साथ ही प्रेशर को भी एब्सॉर्ब करता है। वह ऐसा खिलाड़ी है, जो मुझे लगता है कम से कम 40 टेस्ट शतक लगाएगा। और कुछ अलग तरह के रिकॉर्ड्स बनाएगा।’

    टेस्ट क्रिकेट में 40 से ज्यादा शतक लगाने वाले महज तीन ही खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं, जिन्होंने कुल 49 शतक ठोके हैं, वहीं दूसरे नंबर पर जैक्स कालिस हैं, जिनके खाते में 45 टेस्ट शतक हैं। रिकी पोंटिंग ने 41 टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं मौजूदा क्रिकेटरों की बात करें तो सबसे ज्यादा टेस्ट शतक रूट ने लगाए हैं, जो 35 शतक जड़ चुके हैं। जायसवाल गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना पसंद करते हैं और यही वजह है कि उनके आने के बाद से टीम इंडिया की ओपनिंग काफी खतरनाक नजर आने लगी है। जायसवाल ग्रीम स्मिथ के बाद इकलौटे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने करियर के पहले चार शतकों को डैडी हंड्रेड (150+ रन) में कन्वर्ट किया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    यशस्वी जायसवाल
    Admin

    Related Posts

    69.25 मीटर की शानदार थ्रो, सुमित अंतिल ने देश के नाम किया गोल्ड

    March 13, 2026

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026

    अब क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन? अगले 1 साल का पूरा क्रिकेट कैलेंडर जानिए

    March 13, 2026

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026

    जब ओपनिंग मैच में छाए युवराज सिंह, SRH बनाम RCB मुकाबला बना यादगार

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रायपुर में जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से काम शुरू

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: बस्तर में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    March 13, 2026

    भोपाल जल संकट: भू-जल घटने के कारण निजी नलकूपों पर रोक, जिला घोषित जल अभावग्रस्त

    March 13, 2026

    राजस्व विभाग को मिला 3502 करोड़ से ज्यादा का बजट, मंत्री टंक राम वर्मा की अनुदान मांगें पारित

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.