Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»अब जाकर खत्म हुई पुष्पा 2′ की शूटिंग, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्‍तक
    मनोरंजन

    अब जाकर खत्म हुई पुष्पा 2′ की शूटिंग, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्‍तक

    AdminBy AdminNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब जाकर खत्म हुई पुष्पा 2′ की शूटिंग, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्‍तक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज को अब बस 8 दिन बचे हैं। यह फिल्‍म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। तीन साल के लंबे इंतजार का इसी के साथ पुष्‍पराज के दीदार होने वाले हैं। दिलचस्‍प है कि तमाम ऊहापोह के बीच अब जाकर फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म हुई है। सेट से आख‍िरी शॉट की तस्‍वीर सामने आ गई है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग की तारीख भी आ गई है। साथ ही एक और जानकारी ये है कि इसका रनटाइम रणबीर कपूर की 'एनिमल' से भी अध‍िक हो सकता है। यानी दर्शकों को थ‍िएटर में साढ़े तीन घंटे के करीब बैठना होगा।

    सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी 'पुष्‍पा 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म के तीन गाने दर्शकों के दिल और दिमाग पर छा चुके हैं। पुष्पराज की वापसी को लेकर रोमांच और उत्‍साह अपने चरम पर है। इस बढ़ रही उत्सुकता के बीच अल्लू अर्जुन ने मंगलवार देर शाम इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर बताया है कि पांच साल की शूटिंग की यात्रा अब समाप्‍त हुई है।

    'पुष्‍पा 2: द रूल' की एडवांस बुकिंग
    साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही 'पुष्पा 2: द रूल' की एडवांस बुकिंग की तारीख आ गई है। फिल्‍म के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर्स ने बताया है कि 30 नवंबर से टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग शुरू हो जाएगी। फिल्‍म का बजट 400 करोड़ रुपये के आसपास है। मेकर्स को उम्‍मीद है कि उनकी यह फिल्‍म 1000 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा बनेगी। दूसरी ओर, बाजार के जानकार भी मान रहे हैं कि एडवांस बुकिंग में यह फिल्‍म नए रिकॉर्ड बना सकती है।

    सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग वाली टॉप-5 फिल्‍में
    देश में पहले दिन के लिए सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड की बात करें तो यह तमगा प्रभास की 'बाहुबली 2' के पास है। इस फिल्‍म के लिए 100 रुपये से अधिक की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हुई थी। दूसरे नंबर पर यश की KGF 2 है, जिसके लिए 80 करोड़ रुपये से अध‍िक की एडवांस बुकिंग हुई थी। तीसरे नंबर पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR है, जिसके लिए 58 करोड़ रुपये से अध‍िक की एडवांस बुकिंग हुई थी।

    सबसे अध‍िक एडवांस बुक‍िंग पाने वाली टॉप-5 भारतीय फ‍िल्‍में
    1. बाहुबली 2 – 100+ करोड़ रुपये2. केजीएफ: चैप्‍टर 2 – 80+ करोड़ रुपये3. RRR – 58+ करोड़ रुपये4. कल्‍क‍ि 2898 AD – 51+ करोड़ रुपये5. सलार पार्ट 1 – 49 करोड़ रुपये

    'पुष्‍पा 2' की रनटाइम
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2' देश की सबसे लंबी फिल्‍मों में से एक होने वाली है। चर्चा है कि इसका रनटाइम रणबीर कपूर की 'एनिमल' से भी अध‍िक हो सकता है। 'एनिमल' की लंबाई 3 घंटे 21 मिनट थी। रिपोर्ट्स बताते हैं कि अल्लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' भी 3 घंटे 21 मिनट या फिर उससे अध‍िक लंबी हो सकती है। दरअसल, फिल्‍म की शूटिंग अभी खत्‍म हुई है, ऐसे में एडिटिंग का काम बचा हुआ है। फाइनल एडिट के बाद ही रनटाइम की आध‍िकारिक जानकारी सामने आएगी। समझा जा रहा है कि फिल्‍म का फाइनल कट 3 घंटे 21 मिनट से लेकर 3 मिनट 25 मिनट तक का हो सकता है। यदि ऐसा है तो इंटरवल मिलाकर दर्शकों को सिनेमाघरों में साढ़े तीन से अध‍िक समय तक बैठना पड़ सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग

    March 12, 2026

    पुरानी चैट लीक होते ही रश्मिका का गुस्सा फूटा, कहा– ‘सीमा पार की तो कानूनी कार्रवाई होगी’

    March 12, 2026

    सोनू निगम से मुलाकात पर दिव्या दत्ता की खुशी, तस्वीर के साथ लिखा खास संदेश

    March 12, 2026

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    March 12, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रायपुर में जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से काम शुरू

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: बस्तर में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    March 13, 2026

    भोपाल जल संकट: भू-जल घटने के कारण निजी नलकूपों पर रोक, जिला घोषित जल अभावग्रस्त

    March 13, 2026

    राजस्व विभाग को मिला 3502 करोड़ से ज्यादा का बजट, मंत्री टंक राम वर्मा की अनुदान मांगें पारित

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.