Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»WTC फाइनल के लिए 5 टीमें अब भी रेस में… पाकिस्तान बाहर, जानें पूरा समीकरण
    खेल

    WTC फाइनल के लिए 5 टीमें अब भी रेस में… पाकिस्तान बाहर, जानें पूरा समीकरण

    AdminBy AdminNovember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WTC फाइनल के लिए 5 टीमें अब भी रेस में… पाकिस्तान बाहर, जानें पूरा समीकरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड ले ली. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर (शुक्रवार) से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.

    WTC फाइनल के लिए 5 टीमें रेस में…

    पर्थ टेस्ट में जीत के चलते भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की अंकतालिका में भी फायदा पहुंचा. भारतीय टीम WTC टेबल में फिर से पहले नंबर पर आ गई. WTC की ताजा अंकतालिका पर नजर डालें तो इसमें फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिख रहा है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें भी फाइनल की रेस में हैं. जबकि पाकिस्तान समेत चार टीमें फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं. फाइनल मुकाबला जून 2025 में क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है.

    भारतीय टीम के अब तक 15 मैचों में 9 जीत, 5 हार और एक ड्रॉ से 110 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 61.11 प्रतिशत है. भारत को मौजूदा चक्र में 4 मैच और खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हैं. उधर WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. कंगारू टीम के 13 मैच में 8 जीत, चार हार एवं एक ड्रॉ से 90 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 57.69 है.

    उधर श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका के नौ मैचों में 55.56 प्रतिशत अंक हैं. वहीं न्यूजीलैंड चौथे, साउथ अफ्रीका पांचवें और इंग्लैंड छठे पायदान पर है. जबकि पाकिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें और बांग्लादेश नौवें नंबर पर है. हालांकि इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से आउट हो चुका है.

    भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी के चार में से तीन टेस्ट जीतने होंगे और एक मुकाबले को ड्रॉ कराना होगा. अगर भारतीय टीम एक भी मैच गंवाती है तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. भारतीय टीम अधिकतम 69.30% अंकों तक पहुंच सकती है.

    ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 6 में से पांच मुकाबले जीतने होंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के खिलाफ अपने घर पर चार और टेस्ट मैच खेलने हैं. फिर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उसे भारतीय उपमहाद्वीप का दौरा करना है.

    श्रीलंका के लिए भी समीकरण साफ है. उसे WTC फाइनल में पहुंचने के लिए चाारों मुकाबले जीतने होंगे. श्रीलंका फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है.

    न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत के खिलाफ उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी. इसके बावजूद न्यूजीलैंड के लिए समीकरण अब भी मुश्किल है. कीवी टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. यदि कीवी टीम इन तीनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो ही उसके लिए कुछ चांस बनेगा.

    साउथ अफ्रीका के लिए भी समीकरण काफी स्पष्ट है. साउथ अफ्रीकी टीम यदि चारों मैच जीत लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी. साउथ अफ्रीकी टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. फिर उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की भी मेजबानी करनी है.

    फाइनल का समीकरण (दूसरे नतीजों पर निर्भर रहे बिना)
    ऑस्ट्रेलिया: 6 में से 5 जीतने पर
    भारत: चार में 3 जीत और एक ड्रॉ
    श्रीलंका: चार में से चार जीतने पर
    न्यूजीलैंड: 3 में से 3 जीतने पर*
    साउथ अफ्रीका: 4 में से 4 जीतने पर

    बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी प्वाइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी है. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 प्वाइंट मिलेंगे.

    वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाएंगे. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 प्वाइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध होंगे. चूंकि प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news WTC Final
    Admin

    Related Posts

    बिना इजाजत लगेगा स्मार्ट मीटर! MP सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद

    December 5, 2025

    जहरीला कफ सिरप! मध्यप्रदेश में बच्चों द्वारा पी गई दवा में 42 फीसदी डीईजी मिला

    December 5, 2025

    किसानों की मजबूरी: बाजार में कीमत धड़ाम, खेत में गाएं खा रही केले की फसल

    December 5, 2025

    हवाई सफर में संकट, रेल ने संभाला मोर्चा: 4 प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ाई गई सीटें, देखें पूरी लिस्ट

    December 5, 2025

    राम की पैड़ी पर शंखनाद और पुष्प वर्षा से गूंजी अयोध्या

    December 5, 2025

    निवेश को मिलेगी रफ्तार: FDI बढ़ाने के लिए सीएम योगी का अधिकारियों को कड़ा आदेश

    December 5, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 6 दिसंबर: जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा

    December 5, 2025

    बिना इजाजत लगेगा स्मार्ट मीटर! MP सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद

    December 5, 2025

    नेताओं की फिजूलखर्ची पर उमा भारती का हमला: बोले—‘काला धन शादियों में किया जाता है खर्च’

    December 5, 2025

    पाकिस्तान का परमाणु ‘बटन’ अब असीम मुनीर के पास, क्या बढ़ेगा भारत के लिए खतरा?

    December 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.